फेमस सिंगर-एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा की एक आवाज हुई खामोश
Sulakshana Pandit: फेमस सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन। संगीत निर्देशक ललित पंडित ने खबर कन्फर्म की। उन्होंने संजीव कुमार के लिए शादी नहीं की थी और मुश्किल दौर का सामना किया।
- Written By: अनिल सिंह
महान गायक पंडित जसराज की भतीजी सुलक्षणा पंडित नहीं रहीं, संजीव कुमार के लिए शादी न करने का लिया था फैसला
Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड और संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेर चुकीं और दिग्गज एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से हिंदी सिनेमा की एक चमकदार हस्ती ने हमेशा के लिए विदा ले ली है। सुलक्षणा पंडित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके भाई और म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। हालांकि उनकी मौत की वजह का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन बताया जाता है कि वह काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। सुलक्षणा पंडित ने सिर्फ 9 साल की उम्र से ही संगीत की राह पर चलना शुरू कर दिया था। 1967 में प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखते हुए, उन्होंने 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ के लिए ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ गाकर खूब वाहवाही बटोरी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
पंडित जसराज के खानदान से था नाता
सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वह एक प्रतिष्ठित संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे, जिन्होंने संगीत की दुनिया में अमूल्य योगदान दिया। उनके भाई-बहनों में, उनके भाई जतिन-ललित की जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री की नामी जोड़ी रही है। वहीं, उनकी बहन विजयता पंडित भी 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। संगीत और कला उनके खून में थी, जिसने उन्हें एक वर्सटाइल कलाकार बनाया।
ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी की ‘हक’ से हिलेगा बॉक्स ऑफिस! आयुष्मान की ‘थामा’ और हर्षवर्धन की फिल्म पर मंडराया खतरा
संजीव कुमार की वजह से नहीं की शादी
सुलक्षणा पंडित की पर्सनल लाइफ काफी त्रासदीपूर्ण रही। कहते हैं कि वह एक्टर संजीव कुमार से गहरा लगाव रखती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। जब संजीव कुमार ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो सुलक्षणा का दिल टूट गया। इस घटना के बाद, उन्होंने फैसला लिया कि वह जिंदगी भर शादी नहीं करेंगी और अकेली रहेंगी। दुर्भाग्य से, अपने आखिरी समय में उन्हें अकेले ही इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।
कठिन दौर और आर्थिक तंगी का सामना
अपने करियर के ढलान पर, सुलक्षणा को काम मिलना बंद हो गया और उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि एक बार बाथरूम में गिरने से उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें चार सर्जरी करानी पड़ी। इन स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो गईं और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। उनकी बहन विजयता पंडित और बहनोई आदेश श्रीवास्तव ने उनकी मदद के लिए एक भक्ति एल्बम बनाने की योजना भी बनाई थी, लेकिन आदेश श्रीवास्तव के निधन के कारण यह सपना अधूरा रह गया।
