‘वो इन सब बातों से ऊपर हैं’… रहमान पर उठे सवालों के बीच अनुराधा पौडवाल का बड़ा बयान
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब सिंगर अनुराधा पौडवाल ने उनका समर्थन करते हुए मीडिया पर भी सवाल उठाए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एआर रहमान के समर्थन में उतरीं अनुराधा पौडवाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anuradha Paudwal Statement: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है। रहमान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री के माहौल और काम न मिलने को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे कुछ लोगों ने सांप्रदायिक भेदभाव से जोड़कर देखा। उनके इस बयान पर जहां कुछ सेलेब्स ने असहमति जताई, वहीं कई कलाकार उनके समर्थन में भी सामने आए हैं।
अब इस मुद्दे पर दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एआर रहमान का खुलकर समर्थन करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और नेक इंसान बताया। एएनआई से बातचीत में अनुराधा ने कहा कि वह रहमान को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं, लेकिन उनके संगीत से उनके व्यक्तित्व की झलक मिलती है।
अनुराधा पौडवाल ने एआर रहमान का किया खुलकर समर्थन
अनुराधा पौडवाल ने कहा, “मैं एआर रहमान से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिली हूं, लेकिन उनका संगीत ही उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनकी रचनाओं में जो भावना और आध्यात्मिकता है, वह बताती है कि वे बेहद सज्जन इंसान हैं।” उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए। अनुराधा के मुताबिक, कई बार इंटरव्यू के दौरान सवालों को इस तरह से पेश किया जाता है कि जवाब विवादित बन जाए। उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से इंडस्ट्री में हूं और मैंने देखा है कि इंटरव्यू लेने वाले अक्सर सीधे-साधे जवाब नहीं चाहते। वे सवालों को घुमा-फिराकर इस तरह रखते हैं कि सुर्खियां बन सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
सिंगर के करियर को लेकर कही ये बात
अनुराधा ने आगे कहा कि एआर रहमान ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, वहां इस तरह के विवाद ज्यादा मायने नहीं रखते। “उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज वे उस स्तर पर हैं जहां इस तरह की बातें उनके काम या छवि को प्रभावित नहीं कर सकतीं।”
ये भी पढ़ें- 10 साल बाद फिर साथ दिखेंगे गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन, नई वेब सीरीज से मचाएंगे धमाल
गौरतलब है कि एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में रचनात्मकता की कमी महसूस हो रही है और पिछले कुछ सालों में उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिले। उनके इस बयान के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, अनुराधा पौडवाल के समर्थन ने इस बहस को एक नया दृष्टिकोण दे दिया है, जहां फोकस विवाद से ज्यादा कलाकार की उपलब्धियों पर किया जा रहा है।
