‘धुरंधर 2’ के बाद फिर साथ आएंगे रणवीर सिंह-आदित्य धर? माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की चर्चा तेज
Dhurandhar Part 2: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर चर्चा में है। खबर है कि दोनों एक नई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म में साथ आ सकते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आदित्य धर और रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aditya Dhar And Ranveer Singh Mythological Film: निर्देशक आदित्य धर और सुपरस्टार रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने जा रही है और फैंस इस एक्शन ड्रामा के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि यह जोड़ी आगे भी साथ काम करती नजर आ सकती है।
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान किया। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुके हैं। रणवीर सिंह के दमदार अंदाज और आदित्य धर के निर्देशन की वजह से फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
अब इंडस्ट्री में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आदित्य धर अपनी अगली फिल्म के लिए भी रणवीर सिंह को ही चुन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच बातचीत चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर इन दिनों एक बड़े बजट की माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई जाएगी और इसमें पौराणिक तत्वों के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
अगर सब कुछ तय होता है तो यह रणवीर के करियर की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक हो सकती है।
गौरतलब है कि आदित्य धर पहले विक्की कौशल के साथ ‘अश्वत्थामा’ नाम की फिल्म बनाने की योजना में थे। लेकिन फिलहाल यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता नजर नहीं आ रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बदलती रणनीति और नए प्रोजेक्ट्स की प्राथमिकता के कारण इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है।
जियो स्टूडियोज के साथ दो साल की डील
हाल ही में आदित्य धर ने जियो स्टूडियोज के साथ अपनी एक्सक्लूसिव फर्स्ट-लुक डील को दो साल के लिए बढ़ा दिया है। उनके बैनर बी62 स्टूडियोज, जिसकी सह-स्थापना लोकेश धर के साथ की गई है, आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा।
ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की जमानत हुई खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- वादे निभाए होते तो…
बी62 और जियो स्टूडियोज पहले ही ‘आर्टिकल 370’, ‘धूम धाम’, ‘बारामूला’ और ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल सबकी निगाहें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं, जिसका बॉक्स ऑफिस मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर और आदित्य की जोड़ी आगे क्या नया धमाका करती है।
