Kohrra के क्रिएटर ने ठुकराया स्टारडम का मोह! अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान संग काम को लेकर कही बड़ी बात
Sudip Sharma Interview: ‘कोहरा 2’ की सफलता के बीच सुदीप शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स संग काम करने में दिलचस्पी नहीं है। चलिए जानते हैं क्या है वजह।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kohrra Season 2: ओटीटी की दुनिया में दमदार और रियलिस्टिक कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले लेखक और निर्माता सुदीप शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज कोहरा के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ यह सीजन दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स बटोर रहा है। इसी बीच सुदीप ने एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दे दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
सुदीप को सुपरस्टार्स के साथ काम करने में नहीं है दिलचस्पी
दरअसल, हाल ही में एक मीडिया से बातचीत के दौरान सुदीप शर्मा से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन या बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।
सुदीप ने बताया कि वे इंडस्ट्री में सिर्फ कहानी कहने आए हैं। उनके लिए स्टार के साथ काम करना कोई लक्ष्य नहीं है। उनका मानना है कि बड़े सितारों के साथ काम करने पर कहानी से ज्यादा फोकस स्टारडम पर चला जाता है, जो उनकी कार्यशैली से मेल नहीं खाता।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
सुदीप शर्मा का कहना है कि बड़े स्टार के साथ काम करना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी होती है। कहानी और किरदार को अक्सर उस स्टार की छवि के मुताबिक ढाला जाता है। ऐसे में रचनात्मक स्वतंत्रता सीमित हो सकती है। उन्होंने स्वीकार किया कि अगर कभी ऐसा मौका भी मिला तो वे खुद को नर्वस महसूस करेंगे, क्योंकि स्टारडम के साथ अपेक्षाएं भी बहुत बड़ी होती हैं।
उनका फोकस हमेशा उन कहानियों पर रहा है, जिन्हें उन्होंने करीब से देखा और महसूस किया है। यही वजह है कि उनकी सीरीज में रॉ और यथार्थवादी ट्रीटमेंट नजर आता है।
ये भी पढ़ें- रितेश सिधवानी ने 79वें EE BAFTA में की शिरकत, आलिया भट्ट, लियोनार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स भी रहे मौजूद
‘कोहरा 2’ और ‘पाताल लोक’ की सफलता
आपको बता दें कि सुदीप शर्मा इससे पहले पाताल लोक जैसी चर्चित सीरीज दे चुके हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा था। अब ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है और ग्लोबली टॉप-10 में अपनी जगह बना चुका है। साफ है कि सुदीप शर्मा के लिए स्टारडम से ज्यादा मायने रखती है दमदार कहानी। यही वजह है कि वे अपने कंटेंट के जरिए पहचान बनाना चाहते हैं, न कि बड़े नामों के सहारे।
