रितेश सिधवानी ने 79वें EE BAFTA में की शिरकत, आलिया भट्ट, लियोनार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स भी रहे मौजूद

EE BAFTA Awards 2026: रितेश सिधवानी ने 79वें EE बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में शिरकत कर भारतीय सिनेमा की मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, समारोह में आलिया भट्ट और रिज अहमद भी मौजूद रहेंगे।
Ritesh Sidhwani EE BAFTA Awards 2026 Boong film nomination Excel Entertainment
रितेश सिधवानी और आलिया भट्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ritesh Sidhwani EE BAFTA 2026: एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर रितेश सिधवानी ने 79वें EE बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शिरकत कर भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह 22 फरवरी 2026 को लंदन में आयोजित हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्मी दिग्गज एक साथ नजर आए और विश्व सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।

इस खास मौके पर आलिया भट्ट और रिज अहमद जैसे सितारों की मौजूदगी ने भारतीय प्रतिभा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं हॉलीवुड के बड़े नाम जैसे लियोनार्डो डिकैप्रियो, मार्क रॉबिन्सन, माइकल बी. जॉर्डन, सिलियन मर्फी, एडम विलिस, लॉरेन इवांस, ली ग्रूमब्रिज, निकोलस गोंडा और चार्ली नोबल भी मौजूद रहेंगे। रेड कार्पेट पर ग्लैमर और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने इस शाम को और भी खास बना दिया।

रितेश सिधवानी की बूंग को मिला इस कैटेगरी में नॉमिनेशन

इस साल यह आयोजन एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक रहा, क्योंकि उनकी फिल्म बूंग को ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। किसी भारतीय प्रोडक्शन हाउस के लिए इस श्रेणी में नामांकन मिलना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह नॉमिनेशन दर्शाता है कि भारतीय कंटेंट अब केवल घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट लंबे समय से कंटेंट-ड्रिवन और इंटरनेशनल अपील वाली फिल्मों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

ईई बाफ्टा अवॉर्ड्स में होगी भारतीय सिनेमा की दमदार उपस्थिति

‘बूंग’ की सफलता और बाफ्टा में उसकी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि भारतीय फिल्म निर्माता अब वैश्विक सिनेमा की मुख्यधारा में मजबूती से कदम रख रहे हैं। रितेश सिधवानी की इस प्रतिष्ठित मंच पर मौजूदगी यह भी संकेत देती है कि भारतीय सिनेमा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, को-प्रोडक्शन और वैश्विक रिलीज के अवसर और अधिक खुल सकते हैं। कुल मिलाकर, 79वें ईई बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा की यह दमदार उपस्थिति इंडस्ट्री के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

Navbharat Live
navbharatlive.com