-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Stranger Things 5 Kajol Cameo Viral Video Truth
Stranger Things 5 में काजोल का कैमियो? वायरल वीडियो देख दर्शक हुए कन्फ्यूज, जानिए पूरा सच
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kajol Stranger Things Cameo: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स 5 के वॉल्यूम 2 की रिलीज के बीच सोशल मीडिया पर काजोल के कैमियो का दावा वायरल हो गया। ऐसे में चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई।

स्ट्रेंजर थिंग्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Stranger Things Season 5 Volume 2: नेटफ्लिक्स की सुपरनेचुरल सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के दीवाने फैंस लंबे समय से इसके आखिरी सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है। इससे पहले चार एपिसोड रिलीज किए जा चुके थे, जबकि 26 दिसंबर को तीन नए एपिसोड दर्शकों के सामने आए हैं। वहीं, सीरीज का फाइनल और आखिरी एपिसोड भारत में 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। एक यूजर ने दावा किया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने स्ट्रेंजर थिंग्स 5 में कैमियो किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अभी-अभी वॉल्यूम 2 का यह सीन देखा, काजोल जी ने शानदार काम किया है।”
Just watched this scene from Stranger Things Volume 2 — Kajol ji was surprisingly good. pic.twitter.com/PbStAS0Zs7 — V.I.V.E.K (@vivek_1052) December 26, 2025
इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि “गलत फाइल डाउनलोड हो गई लगती है।” तो किसी ने मजाक में कहा, “ये स्ट्रेंजर थिंग्स नहीं, अजनबी चीजें हैं।” वहीं एक यूजर ने तो काजोल को एल की बड़ी बहन तक बता दिया।
क्या वाकई काजोल सीरीज का हिस्सा हैं?
इसके अलावा अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं, तो आपको साफ कर दें कि काजोल स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का हिस्सा नहीं हैं। यह पूरा मामला एक प्रैंक और गलतफहमी का है। वायरल क्लिप दरअसल काजोल की फिल्म ‘मां’ की है, जो इसी साल रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- जब मीनाक्षी शेषाद्रि ने दिखाया था अपना डेडिकेशन, 104 डिग्री फीवर में शूट किया था ‘हम न हम रहे’ गाना
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
फिल्म ‘मां’ से हुई तुलना
आपको बता दें, फिल्म ‘मां’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया था। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 36.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के विलेन का लुक और स्ट्रेंजर थिंग्स के खलनायक वैकना में थोड़ी समानता नजर आती है, जिसकी वजह से यह भ्रम पैदा हुआ। ऐसे में अब काजोल के हॉलीवुड डेब्यू की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। लेकिन इतना तय है कि स्ट्रेंजर थिंग्स 5 का क्रेज भारत में भी सिर चढ़कर बोल रहा है, और यही वजह है कि ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं।
Stranger things 5 kajol cameo viral video truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













