- Hindi News »
- Entertainment »
- South Cinema Tamil Actor Srikanth Arrested In Drugs Case By Chennai Police
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए तमिल एक्टर श्रीकांत, कोकीन की खरीद और सेवन का आरोप
साउथ सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर श्रीकांत को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई पुलिस के मुताबिक उन पर कोकीन की खरीद और सेवन का आरोप है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- Written By: अनिल सिंह

तमिल एक्टर श्रीकांत ड्रग्स केस में गिरफ्तार, चेन्नई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
साउथ की तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर श्रीकांत पर गंभीर आरोप लगा है, उन्हें ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। खबर के मुताबिक श्रीकांत को 7 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत पर चेन्नई के एक ड्रग कार्टेल से कोकीन खरीदने और उसका सेवन करने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि चेन्नई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीकांत के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वो चेन्नई के तीन ड्रग पेडलर्स के संपर्क में थे। पुलिस का कहना है कि वह ड्रग कार्टेल से कोकीन खरीदते थे और उसका सेवन करते थे। पुलिस ने जब जांच की तो ब्लड सैंपल में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्होंने कोकीन का सेवन किया था और इसी के बाद उनको गिरफ्तार किया गया। श्रीकांत को जब अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उन्हें 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- पंचायत सीजन 4 रिव्यू: चुनावी दंगल ने लील ली कहानी की मासूमियत
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
कैसे हुई श्रीकांत की गिरफ्तारी
चेन्नई पुलिस चेन्नई के दर्ज कार्टेल पर कार्रवाई कर रही थी, इसी बीच एआईएडीएमके पूर्व अधिकारी टी प्रसाद को हिरासत में लिया गया, उससे पहले पुलिस ने प्रदीप कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में जानकारी दी और जॉन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। इन्हीं तीनों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद श्रीकांत के नाम का खुलासा हुआ और तब श्रीकांत को गिरफ्तार किया गया।
श्रीकांत की फ़िल्में
श्रीकांत के काम की अगर बात करें तो श्रीकांत ने तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में ड्रग्स मामले में उनका नाम सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच हैरानी देखने को मिल रही है। वहीं श्रीकांत के लिए आने वाला वक्त मुश्किल भरा होगा यह कहा जा रहा है। साल 2002 में श्रीकांत ने तमिल फिल्म रोजा कुटम से साउथ सिनेमा जगत में डेब्यू किया था और वो 3 ईडियट्स के तमिल रीमेक में भी अपने अभिनय को दिखा चुके हैं।
South cinema tamil actor srikanth arrested in drugs case by chennai police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














