कंतारा: चैप्टर 1 के विशाल सेट के बारे में सूत्रों ने किया खुलासा, बोले- मेकर्स को हुई थी कई मुश्किलें
कंतारा ने अपनी अनोखी कहानी और शानदार विजुअल्स के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर छोड़ा है। इन शानदार विजुअल्स के पीछे कड़ी मेहनत से तैयार किए गए कंतारा: चैप्टर 1 के कदंब साम्राज्य के भव्य सेट की कहानी भी छुपी है।
- Written By: सोनाली झा
कंतारा: चैप्टर 1 के विशाल सेट के बारे में सूत्रों ने किया खुलासा
मुंबई: लंबे समय से चर्चित फिल्म कंतारा ने अपनी अनोखी कहानी और शानदार विजुअल्स के साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर छोड़ा है। लेकिन इन शानदार विजुअल्स के पीछे कड़ी मेहनत से तैयार किए गए कंतारा: चैप्टर 1 के कदंब साम्राज्य के भव्य सेट की कहानी भी छुपी है। सूत्रों के मुताबिक, इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए बड़े-बड़े सेट बनाने के लिए उतना बड़ा स्टूडियो ढूंढना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ।
इनसाइडर ने खुलासा करते हुए कहा है कि मेकर्स कदंब साम्राज्य के विशाल सेट बनाने के लिए एक बड़ा स्टूडियो नहीं ढूंढ पाए, जिसके कारण उन्हें कंतारा: चैप्टर 1 के लिए कुंदापुर में भारत के सबसे बड़े स्टूडियो में से एक का निर्माण करना पड़ा। कर्नाटक के तटीय शहर कुंदापुर में बना विशाल स्टूडियो प्राचीन साम्राज्य को दर्शाने के लिए एक अनोखा मंच बन गया। सेट के हर हिस्से को इस तरह से तैयार किया गया था कि यह दर्शकों को एक खोई हुई दुनिया में ले जाने का एहसास दिलाए।
ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य ने पहले सामंथा से की लव मैरिज, फिर लिया तलाक
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
मेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
इस बड़े प्रोजेक्ट के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने किरदार की तैयारी के लिए बहुत मेहनत की है। अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने केरल की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट में से एक कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है। इस कला को सीखने के लिए उनकी मेहनत ने उनकी परफॉर्मेंस को और ज्यादा असली और प्रभावशाली बना दिया है, जिससे उनका किरदार परंपरा और मजबूती का प्रतीक बन गया है।
कंतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया ऑफिशियल पोस्टर जारी किया और मच अवेटेड प्रीक्वल की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। कंतारा: चैप्टर 1, 2022 की ब्लॉकबस्टर हिट कंतारा का प्रीक्वल है, जिसका निर्देशन और अभिनय ऋषभ शेट्टी ने किया है। बता दें कि यह फोल्कलोर थ्रिलर अपने प्रीक्वल कंतारा: चैप्टर 1 के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से रजा मुराद को मिला था बड़ा मौका, 584 फिल्मों में किया काम
