Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Grah Gochar: जुलाई में सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें पूरे महीने के प्रमुख त्योहार

Grah Gochar: जुलाई 2026 में सूर्य, बुध, शुक्र और शनि की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। जानिए ग्रह गोचर, कर्क संक्रांति, गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी, पंचक और पूरे महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 12, 2026 | 07:31 AM

ग्रह गोचर 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

July 2026 Monthly Transit: जुलाई 2026 का महीना ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कई प्रमुख ग्रह राशि और चाल बदलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ जनजीवन पर भी देखने को मिलेगा।

सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, बुध वक्री से मार्गी होंगे, शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करेंगे और शनि वक्री चाल शुरू करेंगे। इसके अलावा कर्क संक्रांति, पुष्य नक्षत्र, गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी और पंचक जैसे कई महत्वपूर्ण योग एवं पर्व भी इसी माह पड़ेंगे।

जुलाई 2026 का मासिक पंचांग

जुलाई माह का प्रारंभ आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से होगा। 14 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष समाप्त होगा। 15 जुलाई से आषाढ़ शुक्ल पक्ष आरंभ होकर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इसके बाद 30 जुलाई से श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की शुरुआत होगी, जो 12 अगस्त तक रहेगा। अमांत परंपरा वाले क्षेत्रों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में इस अवधि को आषाढ़ मास का कृष्ण पक्ष माना जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए भाग्य देगा पूरा साथ, करियर और कानूनी मामलों में मिल सकते हैं शुभ संकेत

Birthday Horoscope: 12 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक जन्मदिन राशिफल

Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

दिन और रात की अवधि में होगा बदलाव

महीने की शुरुआत में सूर्योदय सुबह 5:13 बजे और सूर्यास्त शाम 6:47 बजे होगा। उस समय दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट तथा रात्रि 10 घंटे 26 मिनट की रहेगी। वहीं 31 जुलाई को सूर्योदय 5:24 बजे और सूर्यास्त 6:36 बजे होगा। पूरे महीने में दिन लगभग 22 मिनट छोटे और रातें 22 मिनट लंबी हो जाएंगी।

जुलाई 2026 में ग्रहों का गोचर

जुलाई में कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल और राशि बदलेंगे।

सूर्य 17 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
मंगल पूरे महीने वृषभ राशि में रहेंगे।
बुध 7 जुलाई को कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तथा 24 जुलाई को मार्गी हो जाएंगे।
गुरु पूरे महीने कर्क राशि में रहेंगे।
शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में तथा 31 जुलाई को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
शनि 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री चाल प्रारंभ करेंगे।
राहु कुंभ तथा केतु सिंह राशि में भ्रमण करेंगे।
सूर्य नक्षत्र भ्रमण और कर्क संक्रांति

सूर्य 6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसे उत्तम वर्षा का संकेत माना जाता है। इसके बाद 20 जुलाई को सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसे अल्प वर्षा का संकेत माना गया है।

सूर्य 17 जुलाई को रात्रि 11:10 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व विशेष माना जाता है।

गुरु और शुक्र तारा

15 जुलाई को गुरु तारा पूर्व दिशा में उदित होंगे, जबकि शुक्र तारा पूरे माह पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे।

पुष्य नक्षत्र और पंचक

इस माह 14 जुलाई रात्रि 2:48 बजे से 15 जुलाई रात्रि 12:40 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसे खरीदारी, निवेश और कई शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

पंचक 3 जुलाई रात्रि 11:13 बजे से 8 जुलाई दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। इसके बाद 31 जुलाई सुबह 6:50 बजे से पंचक पुनः प्रारंभ होकर अगस्त माह तक जारी रहेगा।

प्रमुख धार्मिक आयोजन

जुलाई में अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन होंगे।

1 से 5 जुलाई तक गुजरात में नर्मदा पंचक्रोशी पदयात्रा का आयोजन होगा।
दिगंबर जैन समाज में 11 जुलाई को रोहिणी व्रत, 22 से 29 जुलाई तक अष्टान्हिका व्रत रहेगा।
श्वेतांबर जैन समाज में 13 और 28 जुलाई को पाक्षिक प्रतिक्रमण, जबकि 21 जुलाई से चौमासी अट्ठाई प्रारंभ होगी।
मुस्लिम समाज में 11 जुलाई को उर्स मनाया जाएगा।
जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

जुलाई में कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे।

3 जुलाई – संकष्टी गणेश चतुर्थी
8 जुलाई – शीतलाष्टमी, बसोरा
10 जुलाई – योगिनी एकादशी
12 जुलाई – प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी
14 जुलाई – आषाढ़ी अमावस्या, हलहारिणी अमावस्या
15 जुलाई – गुप्त नवरात्र प्रारंभ
16 जुलाई – भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
18 जुलाई – विनायकी गणेश चतुर्थी
25 जुलाई – देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ
26 जुलाई – प्रदोष व्रत, वासुदेव द्वादशी
29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, स्नान-दान पूर्णिमा
30 जुलाई – पार्थिव शिव पूजन प्रारंभ

ये भी पढ़ें :- Birthday Horoscope: 12 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक जन्मदिन राशिफल

जुलाई 2026 का ज्योतिषीय निष्कर्ष

जुलाई 2026 ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन, कर्क संक्रांति, बुध के मार्गी होने, शनि के वक्री होने, पुष्य नक्षत्र, पंचक, गुरु पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी जैसे विशेष संयोगों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप विवाह, गृह प्रवेश, वाहन या संपत्ति खरीदने अथवा किसी अन्य शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पंचांग, ग्रह गोचर और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अधिक लाभकारी रहेगा।

Grah gochar 12 july to 18 july 2026 panchak pushya vrat tyohar calendar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 06:30 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope Today
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.