Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी

India Weather Update: देश के 70% हिस्से में मानसून ब्रेक से बारिश थमी। दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ा, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का खतरा।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 12, 2026 | 06:28 AM

बारिश से जीवन प्रभावित (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Break India: मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 12 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और 12 से 17 जुलाई तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

लगातार हो रही बारिश के चलते इन राज्यों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में 12 और 13 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन 14 से 17 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश नहीं, गर्मी और उमस करेगी परेशान

दिल्ली में फिलहाल बारिश के आसार बेहद कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 जुलाई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट

ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार

दावों की खुली पोल, नासिक मनपा का मानसून टास्कफोर्स गायब, बारिश थमने के बाद भी आधे शहर में सफाई अधूरी

भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट

वहीं 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश न होने की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

झारखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। 12 से 14 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार कम

राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और लोगों को तेज धूप व उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, लेकिन फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें: कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कोलकाता में भी बरसेंगे बादल

इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में 13 जुलाई तक और उत्तर बंगाल में 15 जुलाई तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी कोलकाता में भी अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ-साथ कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी।

Monsoon break india weather update rainfall forecast july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 06:05 AM

Topics:  

  • Delhi NCR Weather
  • Heavy Rains
  • Himachal Pradesh Rain
  • IMD Prediction
  • Monsoon News
  • Weather Change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.