सोनू सूद को बारिश में देख भावुक हुए फैंस, पुराने दिनों को किया याद, बोले- ‘मसीहा आज भी नहीं बदला’
Sonu Sood Rain Video Viral: मुंबई की पहली बारिश के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मूसलाधार बारिश का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
- Written By: यति सिंह
सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonu Sood Rain Video: जब आसमान से बूंदें नहीं बल्कि पानी की मोटी चादर बरस रही हो और आम लोग घरों में दुबके हों, तब कोई सड़कों पर उतरकर फिटनेस के मंत्र दे तो वायरल होना लाजिमी है। ऐसा ही कुछ मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला। जहां अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले एक्टर सोनू सूद का नया ही रूप देखने को मिला।
मुंबई में मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इस पहली ही तेज बारिश में अभिनेता सोनू सूद पूरी तरह भीगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने काले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट, हाफ पैंट और एक कैप कैरी की हुई थी। इस मूसलाधार बारिश के बीच वे किसी बंद जिम में पसीना बहाने के बजाय प्रकृति के बीच खुले आसमान के नीचे खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी गई पुरानी यादों की बारात
अपनी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने एक बेहद गहरा और भावुक कैप्शन लिखा। सोनू सूद ने लिखा कि बारिश लौट आई है और इसके साथ ही पुरानी यादें भी वापस आ गई हैं। एक्टर के इस एक वाक्य ने उनके फैंस को भावुक कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Viral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
लोग उनके इस अंदाज को देखकर उनके पुराने दिनों और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
“The rains return. So do the memories.” pic.twitter.com/323LLZJ9pi — sonu sood (@SonuSood) June 24, 2026
फैंस के दिलों में फिर जागा प्रेरणा का सैलाब
सोनू सूद के वीडियो पर उनके फैंस की ओर से कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जहां बारिश लोगों को सुस्त बना देती है, वहीं सोनू सूद की यह ऊर्जा लोगों के भीतर एक नया जोश भर रही है।
वहीं कुछ फैंस ने बेहद रचनात्मक तरीके से अपनी बात रखी। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि ‘आज के इस दौर में कागज की कश्तियां भी इस बात पर हैरान हैं कि आधुनिकता के चलते आज का बच्चा इस असली बारिश के आनंद से कितना अनजान हो चुका है।’
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के लास्ट स्टेज में भी थिरकते रहे पैर, कौन थीं वो महान कलाकार जिनका किरदार निभा रहीं श्रद्धा कपूर?
सोनू सूद ने दिखाई Vande Bharat की झलक
अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सोनू सूद अपने किसी ना किसी अलग अंदाज में दिखाए देते है। हाल ही में एक्टर सोनू सूद ने इंडियन रेलवे की आधुनिक पहचान बन चुकी ‘वंदे भारत ट्रेन’ में यात्रा की थी।
इस आधुनिक और तेज रफ्तार ‘वंदे भारत ट्रेन’ ट्रेन के आरामदायक यात्रा ने सोनू सूद को उनके जीवन के उस दौर की याद दिला दी, जब वे एक आम इंसान की तरह आंखों में बड़े सपने लिए पहली बार मुंबई आ रहे थे।
