Sonam Kapoor: पीरियड्स में अदरक की चाय पीती हैं ये एक्ट्रेस, मूड स्विंग और पेन से मिलता है आराम
Sonam Kapoor Ginger Tea Prescription: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग और पेन को लेकर कई एक्ट्रेसेस अपना दर्द साझा कर चुकी हैं, सोनम कपूर ने बताया है कि ऐसे समय में अदरक की चाय पीना फायदेमंद होता है।
- Written By: अनिल सिंह
परियडस में मूड स्विंग और पेन से बचने के लिए सोनम कपूर करती हैं ये काम
Sonam Kapoor Ginger Tea Prescription For Periods: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हो या फिर आम महिलाएं पीरियड्स के वजह से महिलाओं को मूड स्विंग और दर्द झेलना पड़ता है। कई एक्ट्रेसेस इस पर खुलकर बात कर चुकी हैं, सोनम कपूर ने तो पीरियड्स पर बात करते हुए यह भी बताया कि वह दर्द और मूड स्विंग से निजात पाने के लिए किस चीज का सहारा लेती हैं। एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने पीरियड्स के दौरान अदरक की चाय पीने को बेहद फायदेमंद बताया था।
एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया था कि पीरियड शुरू होने से एक दिन पहले ही वह बेहद ज्यादा दर्द और तनाव महसूस करती हैं। ऐसे में वह खुद अदरक की चाय पीती हैं। यह भले ही एक घरेलू नुस्खा है लेकिन उनके लिए यह नुस्खा काम करता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जिन महिलाओं को पीरियड्स में इसी तरह की समस्या होती है, वह घरेलू नुस्खे के तौर पर सोनम कपूर का यह अजमाया तरीका इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Nitesh Tiwari: दंगल फिल्म के लिए लिखे गए थे 5 क्लाइमैक्स, क्योंकि सभी जानते थे क्या होगा अंत
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
ये भी पढ़ें- नेशनल विलेन बनाने वाले रिया चक्रवर्ती से मांगे माफी, फैंस ने की डिमांड
बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां और घरेलू महिलाएं भी पीरियड्स के दौरान नानी दादी के नुस्खे आजमाती हैं। कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह पीरियड्स के दौरान हल्दी वाला दूध पीती हैं, कुछ गर्म पानी से स्नान करती हैं, कुछ हल्का व्यायाम करती हैं, ढीले कपड़े पहनती हैं और खान-पान का ध्यान रखती हैं। इस वजह से वह तनाव, दर्द और मूड स्विंग से अपना बचाव करती हैं। अदरक और हल्दी में दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं और यही कारण है कि पीरियड्स में होने वाले दर्द में इसके सेवन से आराम मिलता है। पीरियड्स के दौरान नशे से भी दूर रहना चाहिए, लेकिन अगर दर्द अत्यधिक हो तो चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
