शादी से पहले सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में आई थी बड़ी खटास, कपल थेरेपी ने बचाया रिश्ता
Sonakshi Zaheer Fight: सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया कि शादी से पहले उनके और जहीर इकबाल के रिश्ते में बड़ी खटास आ गई थी। रिलेशनशिप के तीन साल बाद दोनों में लगातार झगड़े होने लगे थे।
- Written By: सोनाली झा
शादी से पहले सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में आई थी बड़ी खटास
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ने जून 2024 में सात साल के लंबे रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए मुंबई में सिविल मैरिज की। लेकिन अब सोनाक्षी ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैन्स भी चौंक गए हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले एक ऐसा दौर आया था, जब उनके रिश्ते में इतनी खटास आ गई थी कि बात–बात पर झगड़े होने लगे थे, यहां तक कि एक-दूसरे के बाल नोचने की नौबत आ गई थी।
सोहा अली खान के हालिया पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने पहली बार खुलकर बताया कि रिलेशनशिप के तीन साल पूरे होने के बाद उनकी जहीर से बिल्कुल नहीं बन रही थी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि हम इतना गुस्सा करते थे कि बस एक-दूसरे के बाल नोचने को तैयार रहते थे। पता ही नहीं चलता था कि सामने वाला आखिर चाहता क्या है। परिस्थितियां इस कदर खराब हो गई थीं कि दोनों को समझ ही नहीं आ रहा था कि रिश्ता आगे कैसे बढ़ेगा।
जहीर इकबाल ने सुझाया कपल थेरेपी
जब चीजें बिगड़ने लगीं, तो रिश्ते को बचाने की पहल जहीर ने की। उन्होंने सोनाक्षी को कपल थेरेपी लेने का सुझाव दिया। सोनाक्षी तुरंत राज़ी हो गईं।
उनका कहना था कि सिर्फ दो सेशन के बाद हम दोनों समझने लगे कि हम जो बोलते हैं, उसका मतलब दूसरा कुछ और ही निकाल लेता है। थेरेपी ने हमें कम्युनिकेशन का सही तरीका समझाया।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
जहीर इकबाल ने कही ये बात
कपल थेरेपी ने दोनों के रिश्ते में फिर से नई गर्माहट ला दी और उन्हें पता चला कि समस्या झगड़ों से ज़्यादा गलतफहमी की थी। पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने एक प्यारा किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि डेटिंग शुरू होने के सिर्फ एक हफ्ते बाद ही वे जहीर को आई लव यू बोलने वाली थीं। लेकिन जहीर ने उनसे मज़ाक करते हुए कहा कि ये तो पागल लग रही है। दोनों इस किस्से को याद कर आज भी खूब हंसते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल संग नजर आए शहबाज बदेशा, कैमरे के सामने दिए रोमांटिक पोज
पहली मुलाकात से शादी तक
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। वहां दोस्ती हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने सात साल तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। जून 2024 में दोनों ने मुंबई में सिविल मैरिज की और फिर बास्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए।
