सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने की मां और सास को है बड़ी जल्दी, नाती-पोते का है बेसब्री से इंतजार!
सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट है या नहीं इसको लेकर फैंस की उत्सुकता कई बार देखने को मिली है। लेकिन अब सोनाक्षी ने बताया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनकी मां और उनकी सास को भी सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की जल्दी है।
- Written By: अनिल सिंह
सोनाक्षी सिन्हा की मां और सास को चाहिए नाती-पोते!
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल ने शादी के पहले एक दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया और 6 महीने पहले शादी के बंधन में बंध गए। कई बार सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई और हर बार सोनाक्षी ने खबर का खंडन भी किया। पिछली बार जब उनके प्रेगनेंसी की खबर सामने आई थी तो उन्होंने बताया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं है बस थोड़ी मोटी हो गई है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने यह जाहिर किया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनकी मां और उनकी सास को भी नाती पोते का इंतजार है। खुद इस बात की जानकारी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। और बताया है कि उनकी मां और सास भी नाती-पोते के साथ खेलना चाहते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों इस समय वेकेशन का मजा ले रहे हैं। शादी के बाद कपल लगातार फॉरेन टूर पर है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब तक फिलीपींस, अमेरिका, इटली और ऑस्ट्रेलिया का टूर कर चुके हैं। इतना ही नहीं कपल ने भारत में भी अलग-अलग जगह पर वेकेशन मनाया है। खुद इस बात की जानकारी सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने लगातार वेकेशन के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने एक मीम शेयर करते हुए यह बताया है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि उनकी मां और सास भी नाती पोते को जल्द देखना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के जन्मदिन से पहले जानिए भाईजान के जीवन की 10…
सम्बंधित ख़बरें
Sonakshi Sinha Birthday: फैशन स्टूडेंट से बॉलीवुड स्टार तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा ऐसे लिखी सफलता की नई कहानी
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार सिलियन मर्फी की फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है POV: मेरी मां और सास हमें यह सोचते हुए देख रही हैं कि नाती पोते देने के बजे यह लोग घूम रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि मतलब साफ है कि जल्द ही अपनी मां और सासू मां को खुश कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के काम की अगर बात करें तो वह अपने सभी प्रोजेक्ट्स को निपटा चुकी हैं और उन्होंने अभी कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। आखिरी बार वह हीरामंडी नाम की वेब सीरीज में नजर आई थी।
