Sonakshi Sinha Post: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, इंस्टाग्राम स्टोरी से जाहिर की खुशी
Sonakshi Sinha Video: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने 'धुरंधर' के 'आरी आरी' गाने के साथ पोस्ट शेयर किया।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha On Dharmendra Pradhan Resignation: NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी था। इस बीच शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फिल्मी सितारों ने भी इस पर अपनी राय रखी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जो लगातार छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती नजर आ रही थीं, उन्होंने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना रिएक्शन साझा किया।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर साझा करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीर भी पोस्ट की। इस स्टोरी को और खास बनाने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का चर्चित गाना ‘आरी आरी’ लगाया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अभिजीत दीपके का वीडियो भी किया शेयर
अभिनेत्री ने आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके का एक वीडियो भी अपनी स्टोरी पर साझा किया। वीडियो में अभिजीत फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा कि भाई, क्या कह दिया? उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 5 लाख रुपये कमाने के लिए साइन की थी पहली फिल्म, अब ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनकर छाएंगी रकुल प्रीत सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सितारों ने किया रिएक्ट, प्रकाश राज से प्रियंका चोपड़ा ने जाहिर की खुशी
अपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर कसा तंज, बोलीं- टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या?
‘एक दिन कॉल करेंगे, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं होगा’, सोनू सूद का इमोशनल वीडियो देख नम हुईं फैंस की आंखें
लंबे समय से छात्रों के समर्थन में थीं सोनाक्षी
NEET पेपर लीक विवाद के बाद शुरू हुए छात्र आंदोलन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा कई बार छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और छात्रों के लिए न्याय की मांग की थी। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उन्होंने इसे आंदोलन की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा और अपनी खुशी सार्वजनिक रूप से जाहिर की। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने अपने इस्तीफे के साथ जारी संदेश में कहा कि बीते दिनों की घटनाओं ने उन्हें दुखी किया है और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है।
