सोनाक्षी सिन्हा का बदला हुआ लुक, डार्क हेयर के साथ पूछा सवाल, जहीर इकबाल ने दिया हिंट
Sonakshi Sinha Dark Hair: सोनाक्षी सिन्हा ने 5 साल बाद डार्क हेयर लुक में वापसी कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने हिंट दिया कि यह बदलाव किसी खास प्रोजेक्ट के लिए है।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा (फोटो- सोशल मीडिया)
Sonakshi Sinha New Look: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनाक्षी अक्सर अपने पति और अभिनेता जहीर इकबाल के साथ मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, सोनाक्षी ने 5 साल बाद अपने डार्क हेयर लुक में वापसी की झलक दिखाई है, जिसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
मंगलवार को सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह डार्क हेयर कलर के साथ नजर आ रही हैं। यह लुक उनके फैंस के लिए खास है, क्योंकि लंबे समय बाद अभिनेत्री इस स्टाइल में दिखाई दी हैं। तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा कि 5 साल बाद डार्क हेयर मेरी जिंदगी में वापस आ रहा है। अंदाजा लगाओ किसके लिए? इस सवाल ने सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट का इशारा है।
जहीर इकबाल का कमेंट
सोनाक्षी के इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आने लगे। कोई इसे नई फिल्म से जोड़ रहा है तो कोई इसे किसी खास किरदार की तैयारी मान रहा है। इसी बीच अभिनेत्री के पति जहीर इकबाल का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। जहीर ने पोस्ट पर लिखा कि मुझे पता है। उनके इस एक लाइन के कमेंट ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
सोनाक्षी और जहीर की केमिस्ट्री
कई यूजर्स ने जहीर के कमेंट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने तो लिखा कि भैया चाचा कब बना रहे हो? वहीं कुछ लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की। सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक और प्यार भरे पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, जिससे उनका रिश्ता और भी खास नजर आता है।
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू किया। फिल्म में उनका पावरफुल और अलग अवतार देखने को मिला, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा और रवि प्रकाश समेत कई कलाकार नजर आए थे।
