-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mimi Chakraborty Birthday First Serial Hidden From Parents Struggle Story
Birthday Special: मिमी चक्रवर्ती ने पढ़ाई के बहाने की शूटिंग, माता-पिता से छुपाकर किया था पहला सीरियल
- Written By: सोनाली झा
Mimi Chakraborty Struggle: मिमी चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत माता-पिता से छुपाकर की थी। पढ़ाई के बहाने उन्होंने पहला टीवी सीरियल शूट किया, जिसके चलते घरवालों की नाराजगी झेलनी पड़ी।

मिमी चक्रवर्ती (फोटो- सोशल मीडिया)
Mimi Chakraborty Birthday: बॉलीवुड, बंगाली सिनेमा, टीवी और सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी हाथ आजमा चुकीं मिमी 11 फरवरी को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके संघर्ष, सपनों और उस दौर के बारे में, जब अपने फैसले की वजह से उन्हें माता-पिता की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जन्मीं मिमी चक्रवर्ती के सपने बचपन से ही बड़े थे। दिलचस्प बात यह है कि जब उन्हें ठीक से टीवी और सिनेमा की समझ भी नहीं थी, तब से वह एक्ट्रेस बनने का सपना देखने लगी थीं। मिमी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बने। यही वजह रही कि मिमी ने अपने पहले टीवी सीरियल की जानकारी भी घरवालों से छुपाकर रखी।
मिमी चक्रवर्ती का टीवी करियर
मिमी ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट बंगाली सीरियल ‘गानेर ओपारे’ से की थी। हालांकि, उनके माता-पिता को इस बात का पता तब चला, जब सीरियल का प्रोमो टीवी पर रिलीज हुआ। मिमी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रोमो देखकर उनकी मां ने उन्हें फोन किया और सवाल पूछे। उस वक्त मिमी ने झूठ बोल दिया था कि प्रोमो में वह नहीं, कोई और लड़की है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
मिमी चक्रवर्ती का बचपन का सपना
जब सच्चाई सामने आई तो माता-पिता काफी नाराज हो गए। उनका कहना था कि उन्होंने मिमी को पुणे पढ़ाई करने के लिए भेजा था, शूटिंग के लिए नहीं। इस बात से आहत होकर मिमी के पिता ने करीब 7-8 महीनों तक उनसे बात नहीं की। हालांकि, समय के साथ उन्होंने बेटी के सपनों को समझा और उसका साथ दिया। मिमी का बचपन का सपना सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं था। वह टीवी को टीवी बॉक्स कहा करती थीं और अक्सर अपनी मां से पूछती थीं कि इसके अंदर कैसे जाया जाता है।
मिमी चक्रवर्ती की हिट फिल्में
मां ने मजाक में कहा था कि इसके लिए बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है। यही बात मिमी के लिए मोटिवेशन बन गई और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा किया। टीवी के बाद मिमी ने बंगाली सिनेमा में फिल्म ‘बापी बारी जा’ से डेब्यू किया। इसके बाद ‘बोझेना शे बोझेना’, ‘बंगाली बहू इंग्लिश मेम’, ‘योद्धा: द वॉरियर’, ‘गैंगस्टर’ और ‘रक्जबीज’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
Mimi chakraborty birthday first serial hidden from parents struggle story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












