सन ऑफ सरदार 2 के टीजर में मुकुल देव को देख भावुक हुए दर्शक, जरूर देखेंगे फिल्म

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का टीजर जारी हो चुका है। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर में मुकुल देव को देख दर्शक भावुक हो गए हैं और कह रहे हैं कि वो ये फिल्म जरूर देखेंगे
सन ऑफ सरदार 2 के टीजर में मुकुल देव को देख भावुक हुए दर्शक, जरूर देखेंगे फिल्म
मुकुल देव की आखिरी फिल्म का टीजर जारी, मौत के बाद सन ऑफ सरदार 2 में आएंगे नजर
Published on: 
Updated on: 

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का टीजर जारी हुआ है, जिसमें अजय देवगन कॉमेडी और एक्शन दोनों अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान कुछ समय पहले ही हुआ है। 25 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के जारी किए गए टीजर में मुकुल देव दिखाई दे रहे हैं, यह उनकी आखिरी फिल्म है। निधन के बाद वह इस फिल्म में नजर आएंगे, उन्हें देखकर दर्शक भावुक हो गए हैं। दर्शकों ने कहा है कि वो ये फिल्म जरूर देखेंगे।

जियो स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सन ऑफ सरदार 2 का ऑफिशल टीजर जारी किया गया है। टीजर 49 सेकंड का है, जहां 22 सेकंड पर टोनी और टीटू की जोड़ी दिखाई देती है। टोनी के किरदार में मुकुल देव नजर आ रहे हैं। मुकुल देव को लेकर कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि भरा मैसेज देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा है, वह मुकुल देव के लिए इस फिल्म को जरूर देखेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा है मुकुल देव की आखिरी फिल्म। एक अन्य यूजर ने लिखा, यू विल ऑलवेज मिस्ड टोनी।

न ऑफ सरदार 2 का टीजर

सन ऑफ सरदार फिल्म की अगर बात करें तो यह अजय देवगन की फ्रेंचाइज सन ऑफ सरदार की अगली किस्त है। 25 जुलाई को यह फिल्म थियेटरों में रिलीज होने वाली है। सन ऑफ सरदार साल 2012 में आई थी और इसका सीक्वल 13 साल बाद रिलीज हो रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी? यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन टीजर को देखकर दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं यह कहा जा सकता है। सन ऑफ सरदार में अजय देवगन जस्सी के किरदार में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में संजय दत्त, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, मुकुल देव और शरत सक्सेना जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com