Lock Upp 2: गौरव खन्ना की लॉकअप में एंट्री से आकांक्षा को लगा 440 वॉट का झटका, फैंस भी रह गए हैरान
Lock Upp 2: लॉक अप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री ने दर्शकों को भावुक कर दिया। आकांक्षा चमोला से मुलाकात के दौरान दोनों अपने जज्बात नहीं रोक पाए। तलाक की खबर के बाद यह पहला ऑन-स्क्रीन सामना हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (सौ. सोशल मीडिया)
Gaurav Khanna Entry in Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इस रियलिटी शो में रोज कोई ना कोई हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता ही रहता है।
शो के प्रीमियर एपिसोड में ही शो की कंटेंस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपने निजी जीवन को लेकर बहुत बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने शो में एंट्री से पहले अपने पति और टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक गौरव खन्ना के साथ तलाक होने की बात कही थी।
गौरव खन्ना की शो में एंट्री
लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अब शो के कंटेस्टेंट के परिवार वालों की एंट्री दिखायी जा सकती हैं। शो की होस्ट फराह खान ने जैसे ही विजिटर्स ऑवर्स शुरू होने की बात कही सभी की निगाहें दरवाजें पर थम गई थी। शो में पहले विजिटर के तौर पर जैसे ही गौरव खन्ना की एंट्री हुई, आकांक्षा उन्हें देखकर इमोशनल हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Sanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
फैंस भी हुए हैरान
लॉकअप 2 में अचानक से गौरव खन्ना की एंट्री ने फैंस को भी चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दोनों को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है। अब फैंस भी इन दोनों को साथ देखकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। जहां एक ओर कई ऐसे फैंस है, जो दोनों को साथ देखकर काफी खुश हो रहे हैं, तो वहीं ऐसे भी फैंस है जो इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अनुज भाई का फिर से अनुपमा स्टार्ट हो गया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दोनों पागल है।
ये भी पढ़ें :- Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
शायराना अंदाज से हुआ आगाज
गौरव खन्ना ने बेहद शायराना अंदाज में शो में एंट्री ली। उन्होंने अपनी शायरी “एक समंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जा रहा, एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे बिताया नहीं जा रहा” सुनाकर लॉक अप में एंटर हुए। जैसे ही गौरव और आकांक्षा की नजरें मिली गौरव ने मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी आकांक्षा को देखा और मजाकिया अंदाज में बोले- बैंड बजा दी तूने! गौरव के इन शब्दों से उनकी जिंदगी के दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। गौरव की इस बात को सुनकर आकांक्षा भी खुद को रोक नहीं पायी और उनके भी आंखों से आंसू बहने लगे।
