पटाखे के डिब्बे पर छपी शोभिता धुलिपाला की फोटो, नागा चैतन्य की होने वाली दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की भी तस्वीर फटाखे के डब्बे पर बनी हुई है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
Sobhita Dhulipala photo printed on box of firecrackers Naga Chaitanya bride-to-be gave such a reaction
पटाखे के डिब्बे पर छपी शोभिता धुलिपाला की फोटो (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। दोनों ही अपनी शादी की तैयारी में लगे हैं। फैंस भी इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दिवाली पर एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं। आइए जानें पूरा मामला...

पटाखों के डब्बों पर छपी शोभिता की फोटो

दिवाली के समय में मिठाइयां और पटाखे बाजार में खूब बिकते हैं और इस दौरान उन पर अलग-अलग सेलेब्स की तस्वीरें भी छपी रहती हैं। ऐसे ही दिवाली के पटाखों पर इस बार शोभिता की भी तस्वीर छपी हुई थी। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। शोभिता धुलिपाला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पटाखे वाली फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को हैप्पी दिवाली विश किया।

जल्दी ही होने वाली है शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये कपल 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाला है। रिपोर्ट की मानें, तो इनकी शादी में केवल इनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फैंस अब इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में शोभिता ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'गोधुमा रयै पसुपु दंचतम और लो यह शुरू हो गया!' इन तस्वीरों में उनके घर की सारी महिलाएं रेशमी साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। साथ ही उनका पूरा घर फूलों से सजा नजर आ रहा है। यह भी देखें-पटाखे के डिब्बे पर छपी शोभिता धुलिपाला की फोटो, नागा चैतन्य की होने वाली दुल्हन ने दिया ऐसा रिएक्शन

अगस्त में हुई थी सगाई

बता दें कि 08 अगस्त 2024 को नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई हुई थी। सगाई के फंक्शन में भी उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इससे पहले नागा चैतन्य ने सामंथा से शादी की थी। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया। साल 2017 में इनकी शादी हुई थी और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।