Indian Idol 16 पर छाई ‘1000 गानों’ वाली सिंगर, आवाज सुन जजेस के उड़ गए होश, वीडियो वायरल
Indian Idol 16: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 में उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी दमदार आवाज से तहलका मचाया और उन्होंने अपने 1000 से ज्यादा गाने की जर्नी से जजों को भी हैरान दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
इंडियन आइडल 16 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Odia Singer Jyotirmayee Nayak: इंडियन आइडल 16 इस समय देश के सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो में से एक बना हुआ है, जहां हर हफ्ते प्रतिभाशाली आवाजें दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसी मंच पर एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वो उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक का है। दरअसल, अपनी मधुर आवाज, लंबा अनुभव और भावनात्मक जुड़ाव के कारण वह बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग पहचान बना चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
हाल ही में ज्योतिर्मयी नायक ने शो के मंच पर खुद बताया कि वह अब तक 1000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। यह सुनकर जजेस ही नहीं, दर्शक भी हैरान रह गए। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद उनका स्वभाव बेहद विनम्र है, जो उन्हें और खास बनाता है।
उडिया सिंगर अपनी जर्नी से सबकों किया हैरान
इंडियन आइडल 16 शो में एक दिलचस्प पल तब आया जब गेस्ट बनकर पहुंचे मशहूर सिंगर शान ने उन्हें पहचान लिया। बातचीत के दौरान खुलासा हुआ कि साल 2019 में उडिया सिंगर ज्योतिर्मयी ने शान के साथ एक ओगाना “अस्तो ब्यस्तो” रिकॉर्ड किया था। यह सुनते ही मंच पर मौजूद सभी लोग चौंक गए और उनकी प्रोफेशनल यात्रा की जमकर तारीफ हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
सिर्फ संगीत ही नहीं, ज्योतिर्मयी का एक संवेदनशील पक्ष भी है। उन्हें सामाजिक सेवा करना बेहद पसंद है। ऑडिशन के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें अस्पतालों में मरीजों के लिए भजन और गीत गाना सबसे ज्यादा संतोष देता है। खासकर कैंसर मरीजों के लिए वह अपनी आवाज के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की कोशिश करती हैं। उनके लिए संगीत सिर्फ करियर नहीं, बल्कि लोगों को भावनात्मक सहारा देने का जरिया है।
ये भी पढ़ें- Mona Singh: ‘एक्ट्रेस की होती है एक्सपायरी डेट’, बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर मोना सिंह का तीखा तंज
श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी समेत अन्य जजेस हुए प्रभावित
आपको बता दें कि जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह भी उनकी संवेदनशीलता और टैलेंट से प्रभावित नजर आए। ओडिशा में पहले से लोकप्रिय ज्योतिर्मयी अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। इंडियन आइडल 16 में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योतिर्मयी नायक एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उनकी आवाज, अनुभव और इंसानियत का मेल उन्हें शो की सबसे खास प्रतिभाओं में शामिल करता है। दर्शक अब बेसब्री से उनके अगले परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं।
