Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू

Dipika Kakar Birthday: दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एयर होस्टेस से टीवी स्टार बनने तक उनका सफर संघर्षों से भरा रहा। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने शोएब इब्राहिम से निकाह किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 06, 2026 | 07:30 AM

दीपिका कक्कड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dipika Kakar Birthday Special Story: टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान कलर्स टीवी के सुपरहिट शो ‘ससुराल सिमर का’ से मिली। इस सीरियल में निभाया गया ‘सिमर’ का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी फैंस उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा ‘सिमर’ के नाम से जानते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत अभिनय से नहीं, बल्कि एयर होस्टेस के रूप में की थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उन्हें यह नौकरी छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और साल 2010 में टीवी शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में भी नजर आईं, लेकिन असली सफलता उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से मिली।

पहली शादी नहीं टिक सकी

दीपिका कक्कड़ की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले ही उन्होंने पायलट रौनक सैमसन से लव मैरिज की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। उस दौरान दीपिका ‘ससुराल सिमर का’ की शूटिंग कर रही थीं।

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स

लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम

प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री

लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये

शोएब इब्राहिम बने हमसफर

इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात अभिनेता शोएब इब्राहिम से हुई। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2017 में शोएब ने रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में दीपिका को प्रपोज किया। इसके बाद 2018 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया। शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नाम फैजा बताया गया, हालांकि सार्वजनिक जीवन में वह आज भी दीपिका कक्कड़ के नाम से ही जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री

परिवार को दी पहली प्राथमिकता

शादी के बाद दीपिका ने अपने करियर की रफ्तार धीमी कर दी। वह आखिरी बार टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार और निजी जीवन पर ध्यान देना शुरू किया। साल 2023 में दीपिका और शोएब के घर बेटे रूहान का जन्म हुआ। अब वह अक्सर सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए अपने परिवार से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं।

Dipika kakar birthday love story first marriage shoaib ibrahim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Dipika Kakar
  • Entertainment News
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.