श्रेया घोषाल को शिलादित्य मुखोपाध्याय ने गोवा में किया था प्रपोज, स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात
श्रेया घोषाल उदित नारायण की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उदित नारायण श्रेया को किस कर रहे हैं, एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई है। चलिए जानते हैं श्रेया घोषाल की शादी किसके साथ हुई है।
- Written By: अनिल सिंह
कौन हैं शिलादित्य मुखोपाध्याय, श्रेया घोषाल के पति ने कैसे किया था सिंगर को प्रपोज
Shreya Ghoshal News: श्रेया घोषाल इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं, कारण हैं, उदित नारायण। श्रेया घोषाल की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उदित नारायण उन्हें गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उदित नारायण की हरकत की वजह से श्रेया घोषाल असहज हो गई थी। इसी बीच श्रेया घोषाल को लेकर लोगों ने सर्च करना शुरू कर दिया है। श्रेया घोषाल के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। श्रेया घोषाल ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। शिलादित्य को श्रेया घोषाल बचपन से जानती हैं। दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे। शिलादित्य मुखोपाध्याय ने श्रेया घोषाल को गोवा में शादी के लिए प्रपोज किया था।
शिलादित्य मुखोपाध्याय पेशे से इंजीनियर हैं। शिलादित्य और श्रेया घोषाल दोनों एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे। खुद श्रेया घोषाल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों एक दोस्त की शादी में गोवा गए हुए थे। लेकिन वह नहीं जानती थी कि शिलादित्य यहां उन्हें प्रपोज करने वाले हैं। श्रेया घोषाल ने बताया कि मुझे याद है उन्होंने अंगूठी बॉक्स से बाहर निकाला और कहा गिलहरी। मैं पागल की तरह इधर-उधर देखने लगी, कहां है गिलहरी। मुझे याद है वह बहुत क्यूट मोमेंट था। प्रपोज से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
ये भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की BTS फोटो हुई वायरल, यूजर्स ने बताया बकवास
सम्बंधित ख़बरें
Goa Cashew Fest 2026: गोवा में काजू महोत्सव का शुभारंभ, क्या आपने चखा है काजू का अचार और कॉफी शहद?
वोटिंग से ठीक पहले गोवा में रद्द हुआ विधानसभा उपचुनाव, बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक?
नागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, हवा में टूटी रस्सी और समंदर में गिरा टूरिस्ट
श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के एक बंगाली परिवार में हुआ था। लेकिन वह राजस्थान के कोटा में पली-बढ़ी हैं और यही उनके मुलाकात शिलादित्य से हुई थी। श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के एक रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट शुरू की थी। लेकिन श्रेया घोषाल पर संजय लीला भंसाली की नजर पड़ी और उन्होंने श्रेया घोषाल को अपनी फिल्म देवदास में ब्रेक दिया। पहले ही गाने से श्रेया घोषाल ने सभी का दिल जीत लिया। ‘बैरी पिया’ नाम के पहले गाने को नेशनल अवार्ड मिला था। उसके बाद श्रेया घोषाल चार बार और नेशनल अवार्ड हासिल कर चुकी हैं।
