श्रेया घोषाल ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, बताया कैसे बचपन के दोस्त शिलादित्य ने किया था प्रपोज
Shreya Ghoshal Love Story: हाल ही में इंडियन आइडल के मंच पर श्रेया घोषाल ने अपनी लव स्टोरी शेयर की और बताया कि कैसे बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
श्रेया घोषाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shreya Ghoshal Husband Shiladitya Mukhopadhyaya: महज 4 साल की उम्र में संगीत की साधना शुरू करने वाली प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल आज सुरों की मल्लिका बन चुकी हैं। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने के साथ-साथ वह सिंगिंग रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आती हैं। हाल ही में श्रेया ने ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया, जिसने शो का माहौल रोमांटिक बना दिया।
इंडियन आइडल पर छलका श्रेया का रोमांटिक अंदाज
शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने श्रेया से सवाल किया कि उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने उन्हें किस तरह प्रपोज किया था। इस पर श्रेया ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह और शिलादित्य बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा कि एक दिन शिलादित्य ने सोचा कि अब पूछ ही लेते हैं, लेकिन सवाल बहुत साधारण था क्योंकि जवाब पहले से ही ‘हां’ होना तय था।
श्रेया ने आगे बताया कि एक बार वे सभी दोस्त एक शादी में शामिल होने गए थे। उसी दौरान शिलादित्य ने अचानक उनसे शादी के लिए प्रपोज किया। श्रेया के मुताबिक, “भले ही हमें पता था कि जवाब क्या होगा, लेकिन वो पल हमारे लिए बेहद खास था।”
सम्बंधित ख़बरें
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
कविता कृष्णमूर्ति ने भी साझा की अपनी कहानी
इस एपिसोड में मशहूर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद थीं। उन्होंने भी अपनी लव स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वह बचपन में काफी लाड़-प्यार में पली थीं और प्यार-मोहब्बत की दुनिया से ज्यादा वाकिफ नहीं थीं। जब वह पहली बार संगीतकार एल. सुब्रमण्यम के घर गईं, तो उन्हें एहसास हुआ कि उस घर में उनके लिए खास जगह है। सुब्रमण्यम ने उन्हें सामने से प्रपोज किया और उन्होंने ‘हां’ कह दी। बता दें, कविता कृष्णमूर्ति ने साल 1999 में एल. सुब्रमण्यम से शादी की थी।
ये भी पढ़ें- ‘मैं और वो सिर्फ दोस्त हैं’ बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक ने तान्या संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
श्रेया और शिलादित्य की शादी
अगर श्रेया घोषाल की बात करें तो उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और इंजीनियर शिलादित्य मुखोपाध्याय से साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग करने के बाद विवाह किया। शिलादित्य ने गोवा में एक दोस्त की शादी के दौरान श्रेया को प्रपोज किया था। मजेदार बात यह है कि रिंग निकालने की हिम्मत जुटाने तक उन्होंने श्रेया को गिलहरी दिखाने के बहाने बिजी रखा। फिलहाल श्रेया और शिलादित्य ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की और आज यह कपल एक बच्चे के माता-पिता हैं। उनकी लव स्टोरी फैंस के लिए किसी फेयरीटेल से कम नहीं है।
