Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह ट्रोल हो रही है। दरअसल, कंगना का पुराना इंटरव्यू सामने आ रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी लड़के से शादी की बात कह रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 04, 2026 | 05:33 PM

कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Kangana Ranaut Pakistani Groom Comment: भाजपा सांसद और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। कंगना शुरू से ही अपने बेबाक विचारों और खुली सोच को लेकर मशहूर है।

हाल ही में कंगना के एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो मजाकिया अंदाज में अपने लिए पाकिस्तानी लाइफ पार्टनर की ढूंढ़ने की बात करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद कंगना सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है।

पुराने इंटरव्यू में क्या कहा था?

वायरल वीडियो में इंटरव्यू के दौरान पत्रकार उनसे मजाकिया लहजे में पाकिस्तान से दूल्हा तलाशने की बात करती है। इसके जवाब में कंगना रनौत कहती है कि उन्हें 30 से 35 वर्ष की उम्र का लाइफ पार्टनर चाहिए। साथ ही वह यह भी कहती है कि यदि सामने वाला उनके बारे में कुछ नहीं भी जानता होगा, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने खाना बनाने के शौक और विभिन्न व्यंजन बनाने का भी जिक्र किया था।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा

भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो

मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना

102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल

फैंस का रिएक्शन आया सामने

कंगना के इस पुराने इंटरव्यू की क्लिप सामने आने के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी कंगना के इस बयान को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके पुराने और हालिया बयानों की तुलना कर रहे हैं, जबकि कई लोग यह भी कह रहे हैं कि पुराने इंटरव्यू का संदर्भ और उसका लहजा भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस मुद्दे पर ऑनलाइन बहस लगातार जारी है।

वीडियो को लेकर बढ़ी चर्चाएं

पुराने इंटरव्यू और हालिया बयान के बाद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं। समर्थक और आलोचक दोनों अपने-अपने नजरिए से इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रहे पुराने इंटरव्यू में उनकी टिप्पणी किस संदर्भ में की गई थी, इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :- भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो

जेन जी को लेकर दिया था विवादित बयान

हाल ही में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर में हुए प्रोटेस्ट में कुछ छात्रों के प्रधानमंत्री को अपशब्द देने के चलते कंगना ने जेन जी जनरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसमें कंगना ने जेन जी जनरेशन को गटर जनरेशन कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद से ही लगातार कंगना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Kangana ranaut pakistani groom comment old video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 05:33 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kangana Ranaut
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.