आशा भोसले की वजह से करीब आए थे मधुबाला और किशोर कुमार, Shreya Ghoshal ने किया बड़ा खुलासा
Shreya Ghoshal Asha Bhosle Interesting Story: इंडियन आइडल में श्रेया घोषाल ने कहा कि हाल कैसा है जनाब का गाने की शूटिंग के दौरान मधुबाला और किशोर कुमार करीब आए थे, जिसमें आशा भोसले का खास कनेक्शन था।
- Written By: सोनाली झा
श्रेया घोषाल और आशा भोसले (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Shreya Ghoshal Asha Bhosle: रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का आने वाला एपिसोड बेहद खास होने वाला है। इस एपिसोड में दिग्गज गायिका आशा भोसले को याद किया जाएगा। इसी दौरान गायिका श्रेया घोषाल ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि मशहूर अभिनेत्री मधुबाला और गायक-अभिनेता किशोर कुमार की प्रेम कहानी की शुरुआत में भी कहीं न कहीं आशा भोसले का खास संबंध था।
शो में कंटेस्टेंट चैतन्य देवड़े और ज्योतिर्मयी नायक ने मशहूर गाना ‘हाल कैसा है जनाब का’ पर परफॉर्म किया। इस दौरान श्रेया घोषाल ने इस गीत से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा और सुना है कि इसी गाने की शूटिंग के दौरान मधुबाला और किशोर कुमार एक-दूसरे के करीब आए थे। अगर ऐसा है, तो इस प्रेम कहानी के पीछे आशा भोसले का अहम योगदान है।
आदित्य नारायण ने सुनाया मजेदार किस्सा
इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने भी एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक रिकॉर्डिंग के दौरान मधुबाला इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन्हें देखकर खुद आशा भोसले कुछ देर के लिए गाना भूल गई थीं। आशा जी बस लगातार मधुबाला को देखती रह गईं। मुझे लगता है कि अगर वह लड़का होतीं, तो मधुबाला से प्यार कर बैठतीं। यह किस्सा सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज
कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस पर श्रेया घोषाल ने पुराने दौर के डुएट गानों की खूबसूरती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी डुएट गाने की सबसे बड़ी ताकत उसकी केमिस्ट्री होती है। अगर दो आवाजों के बीच सही तालमेल और भावनाएं न हों, तो गाना लोगों के दिल तक नहीं पहुंच पाता। ‘हाल कैसा है जनाब का’ में आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाजों के बीच जो तालमेल था, वह आज भी लोगों को खास महसूस होता है।
श्रेया घोषाल ने कही ये बात
श्रेया ने कहा कि जब मैं यह गाना सुनती हूं तो मुझे उसमें सिर्फ मधुबाला की झलक दिखाई देती है। आशा भोसले ने इस गाने को बिल्कुल उसी अंदाज में गाया था, जैसे मधुबाला पर्दे पर अभिनय कर रही थीं। श्रेया घोषाल ने आगे आशा भोसले की गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज में सुर के अलावा अभिनय और भावनाएं भी होती थीं। वह गाने में जान डाल देती थीं।
