‘मैं गाना छोड़ दूंगी अगर…’, अरिजीत सिंह के बाद क्या श्रेया घोषाल भी लेंगी संन्यास? फैंस हुए हैरान
Shreya Ghoshal News: श्रेया घोषाल ने स्टेज पर लिप-सिंक के दबाव पर अपनी नाराजगी जताई और अरिजीत सिंह की तरह कभी ब्रेक लेने की संभावना भी जताई। जिसके बाद से फैंस हैरान रह गए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
श्रेया घोषाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिय)
Shreya Ghoshal Lip-Syncing Controversy: जब अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया, तो म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस दोनों के लिए यह एक बड़ा झटका था। उनके इस फैसले ने पूरे संगीत जगत में चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया। इस फैसले का समर्थन करने वालों में शामिल रही श्रेया घोषाल, जिन्होंने हमेशा से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकार और लाइव सिंगिंग की अहमियत को लेकर आवाज उठाई है।
श्रेया घोषाल ने लिप-सिंक करने पर की खुलकर बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रेया घोषाल ने स्टेज पर लिप-सिंक करने को लेकर अपनी ईमानदार राय साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें लाइव परफॉर्मेंस में लिप-सिंक करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। श्रेया ने स्पष्ट किया, “मैं उस चीज़ के लिए कंफर्टेबल नहीं हूं। जिस दिन मुझे यह करना पड़ेगा, उसी दिन मैं गाना छोड़ दूंगी। मैं तब तक स्टेज पर लाइव परफॉर्म करूंगी, जब तक मेरी आवाज़ साथ देगी।” यह बयान उनके फैंस और इंडस्ट्री के लिए एक मजबूत संदेश है कि लाइव म्यूजिक और वास्तविक परफॉर्मेंस उनकी प्राथमिकता है।
पिछले दो दशकों में श्रेया ने कभी भी लाइव सिंगिंग के दौरान लिप-सिंक का इस्तेमाल नहीं किया। उनके लिए म्यूजिक केवल पेशेवर काम नहीं है, बल्कि यह कलाकार की आत्मा और भावनाओं का प्रतिबिंब है। उनके इस ऑथेंटिक अंदाज़ ने उन्हें हर उम्र के म्यूजिक प्रेमियों के बीच खास जगह दिलाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Health Update: ‘बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं’, सोनू निगम ने बताया अपना हाल, फिर भी करेंगें परफॉर्म
Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
Main Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
क्या अरिजीत सिंह के बाद ले सकती हैं ब्रेक?
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले की तारीफ करते हुए श्रेया ने कहा कि कभी-कभी उन्हें भी ब्रेक लेने का मन होता है। उन्होंने बताया, “अरिजीत ने बहुत साहस के साथ यह कदम उठाया। वह अपने दिल से म्यूजिशियन हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा कि म्यूजिक क्यों नहीं बना रहे या इससे उन्हें क्या मिलेगा। वह बस वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है।”
श्रेया का यह दृष्टिकोण इंडस्ट्री में उनके पेशेवर एथिक्स और आत्मसम्मान को दर्शाता है। उनका मानना है कि म्यूजिक का असली मज़ा केवल पॉपुलैरिटी या पैसे में नहीं है, बल्कि वह कलाकार की आत्मा और भावनाओं में छिपा है। यही कारण है कि उन्हें हर जगह इतना प्यार और सम्मान मिलता है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं Jessie Buckley? जिन्होंने ‘हैमनेट’ के लिए ऑस्कर जीतकर आयरिश फिल्म इंडस्ट्री के लिए रच दिया इतिहास
आज श्रेया घोषाल म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और सम्मानित सिंगर्स में गिनी जाती हैं। उनका स्टेज पर ईमानदार और ऑथेंटिक अंदाज़ उन्हें न केवल लाइव परफॉर्मेंस के लिए खास बनाता है, बल्कि हर दर्शक के दिल में उनकी एक अलग पहचान भी बनाता है।
