Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी को बड़ा झटका, इंडियाज गॉट टैलेंट में सिद्धू और नेहा कक्कड़ की एंट्री

Indias Got Talent: इंडियाज गॉट टैलेंट में अब शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आएंगी। पिछले सीजन में किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह जज के तौर पर नजर आए थे, लेकिन अब सारे जज बदल दिए गए हैं। 
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी को बड़ा झटका, इंडियाज गॉट टैलेंट में सिद्धू और नेहा कक्कड़ की एंट्री
इंडियाज गॉट टैलेंट से बाहर हुई शिल्पा शेट्टी, नेहा कक्कड़ ने मारी बाजी
Published on
Updated on

StartFragment

Indias Got Talent New Judges: टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के नए सीजन की शुरुआत जल्द ही टीवी पर होने वाली है। नए सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। खबर के मुताबिक पिछले साल के सभी जजों को रिप्लेस कर दिया गया है। नए जज के तौर पर सिद्धू, अनुराग कश्यप और नेहा कक्कड़ का नाम सामने आ रहा है। पिछले सीजन की अगर बात करें तो जज के तौर पर किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और रैपर बादशाह नजर आए थे। 

इंडियाज गॉट टैलेंट 2 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहा है। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11 की शुरुआत जल्द ही टीवी पर होने वाली है। सीजन 10 में किरण खेर शिल्पा, शेट्टी और बादशाह जज के तौर पर नजर आए थे। जबकि सीजन 11 में नेहा कक्कड़, सिद्धू और अनुराग कश्यप जज के तौर पर दिखाई देंगे, ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है। 

इंडियाज गॉट टैलेंट में जजेस ही नहीं होस्ट भी बदल दिया गया है 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इंडियाज गॉट टैलेंट के पिछले सीजन में मेजबानी अर्जुन बिजलानी ने की थी, तो वहीं अपकमिंग सीजन के लिए होस्ट को भी बदल दिया गया है। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी हर्ष की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

इंडियाज गॉट टैलेंट में बदलते रहे हैं जज और होस्ट 

इंडियाज गॉट टैलेंट की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। पहले सीजन में किरण खेर, शेखर कपूर, सोनाली बेंद्रे जज के तौर पर नजर आए थे। आयुष्मान खुराना और निखिल चिनप्पा ने शो को होस्ट किया था। किरण खेर साल 2009 से लेकर अब तक सभी सीजन में नजर आने वाली परमानेंट जज रही, जबकि बाकी के जज बदलते रहे, कभी साजिद खान तो कभी मलाइका अरोड़ा और फिर शिल्पा शेट्टी ने उस जगह को भरा था। होस्ट्स की अगर बात करें तो निखिल चिनप्पा, आयुष्मान खुराना, मियांग चांग, मनीष पॉल, सिद्धार्थ शुक्ला, भारती सिंह ऋत्विक धनजानी और अर्जुन बिजलानी इस शो को होस्ट करते हुए अब तक नजर आए हैं। पहली बार होगा जब इसे हर्ष लिंबाचिया होस्ट करेंगे। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com