मुंबई के वर्ली में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त

Mumbai LPG Cylinder Black Market: मुंबई के वर्ली इलाके में राशन वितरण विभाग ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए।
LPG Gas Cylinder
गैस सिलेंडर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai LPG Cylinder Black Market: राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट ने वर्ली इलाके में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक गैंग पर्दाफाश करते हुए बड़ा स्टॉक जब्त किया है।

इस ऑपरेशन में पता चला कि सिलेंडरों को खतरनाक तरीके से रिहायशी इलाकों में स्टोर करके ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था। कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस की मोबाइल टीम और ऑफिस नंबर 21 के अधिकारियों ने मिलकर यह ऑपरेशन किया।

कालाबाजारी करने वालों पर नजर

ऐसी जानकारी मिली थी कि वीं नाका में गणपतराव कदम मार्ग पर 'सूरज वल्लभदास चॉल' इलाके में गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे है। टीम ने तुरंत रेड मारकर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिए।

इस ऑपरेशन में एचपी गैस कंपनी के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर मिले। साथ ही सुपर गैस कंपनी के 4 kg के 64 भरे हुए सिलेंडर और 12 kg के 19 भरे हुए सिलेंडर जब्त किए गए इसके अलावा, 12, चार और दो kg के अलग-अलग साइज के 25 खाली सिलेंडर भी मिले है।

प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर रखना और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचना बहुत खतरनाक है और इससे लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है। यह कार्रवाई कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन चंद्रकांत डांगे के गाइडेंस में की गई। उन्होंने कहा कि सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com