Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shilpa Shetty Birthday: फैशन, फिटनेस और पति का प्यार, शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने लुटाया प्यार

Shilpa Shetty Birthday Special Post: फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी 8 जून यानी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर राज कुंद्रा ने अलग अंदाज में पोस्ट लिखकर शिल्पा को अपने जीवन की 'देवी बताया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 08, 2026 | 12:19 PM

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shilpa Shetty Birthday Special: बॉलीवुड में समय के साथ बहुत कुछ बदल जाता है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जिन पर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। हिंदी सिनेमा की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी भी उनमें से एक हैं, जो आज भी अपने लुक्स और ग्लैमर्स से सभी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। 8 जून यानी आज अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रही है।

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक ऐसी बधाई मिली जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिसकी चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। यह खास बधाई किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति राज कुंद्रा ने शेयर की है। राज कुंद्रा का यह अंदाज उनके पिछले सालों के संदेशों से बिल्कुल जुदा है।

राज कुंद्रा के पोस्ट ने जीता सबका दिल

राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के लिए एक बेहद खूबसूरत और संजीदा पोस्ट शेयर किया है। राज कुंद्रा ने पोस्ट में लिखा कि ‘इस साल का जन्मदिन का यह संदेश उनके पुराने संदेशों की तरह नहीं है। इस बार वह किसी जश्न या बीते हुए पलों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि वह यह बताना चाहते हैं कि शिल्पा उनके जीवन में वास्तव में क्या मायने रखती हैं। राज ने आगे लिखा कि जब भी जिंदगी मुश्किल दौर से गुजरती है तब शिल्पा उनकी ताकत बनती हैं। जब भावनाएं अनियंत्रित होकर बहने लगती हैं तब वह शालीनता का उदाहरण पेश करती हैं।’

सम्बंधित ख़बरें

Dimple Kapadia Birthday: ‘सागर जैसी आंखों वाली’ डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने कैसे बनाया कई सितारों का करियर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Khwaja Ahmad Abbas Career: जब अब्बास साहब ने परखा अमिताभ बच्चन का हुनर, सदी के महानायक को मिली नई पहचान

Amrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग…इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल


मुश्किल समय में शिल्पा बनीं ढाल

राज कुंद्रा ने अपने पोस्ट में मुसीबत के दिनों को याद करते हुए लिखा कि ‘जब जीवन में हर तरफ अनिश्चितता का माहौल था तब शिल्पा ने उनके भीतर विश्वास जगाए रखा। जिंदगी के सबसे अंधकारमय दौर में भी शिल्पा ने उनके लिए एक मार्गदर्शक रोशनी की तरह काम किया है।’
राज कुंद्रा ने भावुक होते हुए आगे लिखा कि ‘शिल्पा ने हमेशा अपने भीतर एक देवी जैसी ऊर्जा को समेटे रखा है। वह एक ही समय में पूरे परिवार का पालन-पोषण भी करती हैं, सबकी रक्षा भी करती हैं, सबको माफ भी कर देती हैं और बेहद मजबूती से खड़ी रहती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि मां दुर्गा शिल्पा को वह सब कुछ दें जिसके लिए उनका पवित्र दिल हकदार है।’

फिटनेस और योग ने पलटी शिल्पा की काया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन फिटनेस और लुक के लिए जाना जाता है। बढ़ती हुई उम्र के इस पड़ाव पर भी शिल्पा शेट्टी ने जिस तरह खुद को संभाल कर रखा है, वह वाकई तारीफ के काबिल है। शिल्पा रोजाना योग और कड़े अनुशासन का पालन करती हैं, जिसने उनकी इस एवरग्रीन ब्यूटी को बनाए रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। उनकी फिटनेस के कारण ही बढ़ती उम्र का शिल्पा शेट्टी पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Dimple Kapadia Birthday: ‘सागर जैसी आंखों वाली’ डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास

17 साल की उम्र में बॉलीवुड में रखा पहला कदम

​शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में बहुत कम उम्र में कदम रख दिया था, शिल्पा की उम्र सिर्फ 17 या 18 साल के आसपास थी। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्म बाजीगर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। तब से लेकर आज तक शिल्पा शेट्टी ने बड़े पर्दे पर कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और खुद को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में पहचान दिलाई है।

Shilpa shetty birthday 51st birthday raj kundra emotional message goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 11:43 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood Star
  • Raj Kundra
  • Shilpa Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.