Dimple Kapadia Birthday: 'सागर जैसी आंखों वाली' डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास

Dimple Kapadia Birthday Special: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी रही है, पहली मुलाकात में ही काका डिंपल कपाड़िया की खूबसूरती पर दिल हार बैठे थे।
Rajesh Khanna and Dimple Kapadia love story
दिवंगत राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dimple Kapadia Birthday Story Special: बॉलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी बनी और बिगड़ी हैं, जिन्होंने कई सालों तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन जब बात हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार काका (राजेश खन्ना) और खूबसूरत डिंपल कपाड़िया की हो, तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन के खास मौके पर उस दौर की यादें और बातें ताजा हो जाती हैं, जब काका और डिंपल के मिलन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। ये स्टोरी सिर्फ दो कलाकारों की नहीं, बल्कि उस दौर के सबसे बड़े स्टार के दिल टूटने और फिर से धड़कने की कहानी है।

बात उस समय की है, जब सुपरस्टार राजेश खन्ना सफलता के शिखर पर थे और उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां बेताब रहती थीं। इसी दौरान एक फ्लाइट में उनकी मुलाकात छोटी उम्र की लड़की डिंपल कपाड़िया से हुई, जो उस समय अपनी डेब्यू फिल्म 'बॉबी' की शूटिंग में बिजी थीं। फ्लाइट के इस सफर में राजेश खन्ना और डिंपल का सामना हुआ और राजेश खन्ना डिंपल की सादगी और खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे। आसमान के शिखर में शुरू हुआ यह सिलसिला जल्द ही एक ऐसे रिश्ते में बदलने वाला था, जिसने आगे चलकर इतिहास बना डाला।

पहली ही मुलाकात में मांग लिया था हाथ

अभिनेता राजेश खन्ना व्यवहार से बेहद इमोशनल और जो भी फैसला लेते थे, पूरी शिद्दत के साथ लेते थे। अभिनेत्री डिंपल को देखते ही उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि यही वह लड़की है जिसे वह अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। उन्होंने बिना ज्यादा समय गंवाए उस सफर के दौरान ही डिंपल के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया था। डिंपल कपाड़िया के लिए भी यह किसी सपने के सच होने जैसा था क्योंकि वह खुद अभिनेता राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और सुपरस्टार का यह अंदाज उनके दिल को छू गया।

Rajesh Khanna and Dimple Kapadia love story
डिंपल कपाड़िया और दिवंगत राजेश खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

​छोटी उम्र और अचानक शादी का फैसला

​जब राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने शादी करने का फैसला किया, तब डिंपल कपाड़िया की उम्र महज 16 साल के आसपास थी, जबकि राजेश खन्ना उनसे उम्र में काफी बड़े थे। उम्र के इस लंबे गैप के बावजूद दोनों के बीच का आकर्षण कम नहीं हुआ और राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में सात फेरे ले लिए।

यह शादी उस दौर की सबसे फेमस शादियों में से एक थी, जिसने मीडिया से लेकर आम जनता तक सबको हैरान कर दिया था। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सुपरस्टार की पत्नी बन चुकी थीं।

मनभेद से मतभेद के बीच अमर रही यह दास्तान

हालांकि शादी के बाद के दिनों में इस इस फेमस कपल की शादीशुदा साइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए और दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे, लेकिन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच का सम्मान कभी कम नहीं हुआ। राजेश खन्ना के आखिरी समय में भी डिंपल साए की तरह उनके साथ खड़ी रहीं, जो उनके गहरे जुड़ाव की दास्तान बयां करता है।

आज के समय में भी जब बॉलीवुड की सबसे चर्चित और रोमांटिक लव स्टोरी का जिक्र होता है, तो आसमान की उस ऊंचाइयों के उस सफर से शुरू हुई राजेश खन्ना और डिंपल की यह अनोखी कहानी सबसे पहले याद की जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com