King Teaser: शाहरुख खान की ‘किंग’ का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

शाहरुख खान की King का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है। फिल्म क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान डेब्यू करेंगी।
Shah Rukh Khan Upcoming Film King Teaser Release
किंग का दमदार टीजर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan Upcoming Film King Teaser Release: बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाने वाले शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। फिल्म को क्रिसमस 2026 के मौके पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के लेटेस्ट टीजर में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बर्फीली वादियों के बीच उनका दमदार अंदाज और ‘डर नहीं, दहशत हूं’ जैसी लाइनें यह संकेत देती हैं कि इस बार उनका किरदार बेहद इंटेंस और अलग होने वाला है। टीजर के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कोई उन्हें ‘वन एंड ओनली किंग’ बता रहा है, तो कोई फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कई फैंस ने लिखा कि किंग कभी गया ही नहीं था, अब सिर्फ राज करने आ रहा है।” यह साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो पहले भी शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से शाहरुख की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे, जो इसे और भव्य बनाते हैं।

2023 की सफलता के बाद नई चुनौती

शाहरुख खान ने साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब ‘किंग’ के जरिए वह एक बार फिर अपने स्टारडम को साबित करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर यह साफ कर देता है कि ‘किंग’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई अनुभव होने वाला है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com