Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह, व्रत, पूजा, फ्रिज का खाना, लो-बीपी या दवा?

शेफाली जरीवाला का निधन आकस्मिक मौत है। ऐसे में पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौत की वजह को लेकर रोजाना नए अपडेट सामने आ रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 30, 2025 | 11:21 AM

पुलिस ने बताया शेफाली जरीवाला की मौत का कारण

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शेफाली जरीवाला की मौत शुक्रवार की रात को हुई। मौत के दो दिन बाद भी मौत की असली वजह का पता अब तक नहीं चला है। शुरुआती जांच में पता चला कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है और अब ताजा जानकारी मिली है कि बीपी लो हो जाने की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ था। फॉरेंसिक टीम अब भी मौत की जांच में जुटी हुई है। जल्दी फाइनल रिपोर्ट सामने आएगी। शेफाली की मौत को लेकर कई तरह की खबर सामने आई, पहले पता चला कि व्रत के कारण वो पूरे दिन खाली पेट थी और बाद में उन्होंने एंटी एजिंग दवा ली जो मौत का कारण बन गई, अब पता चल रहा है कि उन्होंने व्रत के बाद फ्रिज का खाना खाया था और उसी के बाद वह बेहोश हो गई थी।

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके घर सत्यनारायण की पूजा रखी गई थी और इसीलिए शेफाली जरीवाला ने व्रत रखा था। पूजा में उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे। पूजा के बाद शेफाली जरीवाला ने फ्रिज में रखा खाना खाया था और उसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

ये भी पढ़ें- मर्द होकर ली एलिमनी और अब आरोप, श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी के आरोप से भड़के फैंस

सम्बंधित ख़बरें

बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन

तिहाड़ से रिहा होते ही मीडिया से मुखातिब होंगे राजपाल यादव, भाई का पहला रिएक्शन हुआ वायरल

राजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

पुलिस जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला के घर में एंटी एजिंग दवाइयां, स्किन ग्लो टैबलेट वाले दो बॉक्स, जिनमें ग्लूटाथियोम और विटामिन की गोलियां पाए गए थे। अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इनमे से कौन सी चीज शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बनी? घर में रखी गई पूजा या उनका रखा गया व्रत या फिर एंटी एजिंग दवा या फ्रिज में रखा खाना? शेफाली जरीवाला की मौत की असली वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह पता चल जाएगी।

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में हैं, परिवार शोक में डूबा हुआ है। शेफाली की उम्र 42 साल थी। कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से शेफाली जरीवाला को रातों-रात शोहरत मिली थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया और टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई। खुद के स्वास्थ्य को लेकर वह बेहद जागरूक थी। फिट रहने का उन्हें शौक था, वह अपने फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान रखती थी और अचानक उनकी मौत हो जाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Shefali jariwala death reason was low bp and frozen food mumbai police new update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 11:21 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mumbai Police
  • Shefali Jariwala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.