Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेफाली जरीवाला के अंतिम दिन की वायरल हुई चैट, पूजा के बाद थे खास प्लान

42 वर्षीय अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असमय निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में अब विशाल आदित्य सिंह ने शेफाली के साथ हुई उनकी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 30, 2025 | 06:04 PM

शेफाली जरीवाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 42 साल की अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन की खबर ने मनोरंजन जगत से लेकर उनके फैंस तक को गहरे सदमे में डाल दिया है। अपने करियर की शुरुआत ‘कांटा लगा’ जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो से करने वाली शेफाली ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा में भी खुद को साबित किया।

27 जून को शेफाली ने अपने घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा रखी थी। उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने बताया कि पूजा की वजह से शेफाली ने पूरे दिन व्रत रखा था। शाम को जब वह फ्रीज से कुछ खाने लगीं, तभी अचानक बेहोश हो गईं। पराग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेफाली के असामयिक निधन से उनके प्रशंसक बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच, बिग बॉस 13 के उनके को-स्टार विशाल आदित्य सिंह ने शेफाली के साथ हुई उनकी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है ‘Border 2 ’ की धाक, सनी देओल की फिल्म ने 13वें दिन कमाए इतने करोड़

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका! दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर की मोहलत बढ़ाने से किया इनकार

Manoj Bajpayee की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में घिरी, टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर बैन की मांग

Border 2 के तूफान में भी डटी ‘मर्दानी 3’, रानी मुखर्जी की फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़

चैट में दोनों 27 जून की रात को मिलने का प्लान बना रहे थे। विशाल ने उन्हें कुछ पार्टी प्लेसेज़ के नाम भेजे थे, जिस पर शेफाली ने जवाब दिया था, “आज तो सभी प्लेस भरे होंगे, क्या हम फ्राइडे को चले?” दुर्भाग्यवश, यह बातचीत एक ट्रेजेडी में बदल गई और वो मुलाकात कभी नहीं हो पाई।

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ओशिवारा श्मशान भूमि में की गई, जहां उनके पति पराग त्यागी, परिवार और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। शहनाज गिल, माहिरा शर्मा और आरती सिंह जैसे दोस्त भी नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंचे।

इसके बाद पराग ने उनकी अस्थियों का विसर्जन जुहू बीच पर किया। अपने जीवनसाथी को खोने का ग़म पराग की आंखों में साफ देखा गया।

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना ने ‘एनिमल’ पर तोड़ी चुप्पी, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

शेफाली ने ‘कांटा लगा’ के बाद ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी बड़ी फिल्म में भी अभिनय किया, जहां उन्हें अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। वे एक्टिंग के अलावा डांस और रियलिटी टीवी की दुनिया में भी खूब सक्रिय थीं।

उनकी आखिरी बातचीत और अचानक हुई मौत ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार और खूबसूरत इंसान को बहुत जल्दी खो दिया।

Shefali jariwala death planned party with vishal aditya singh chat revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 06:04 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Shefali Jariwala
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.