शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी, VIDEO आया सामने
शेफाली जरीवाला के निधन से उनके करीबियों और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पति पराग त्यागी शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शेफाली जरीवाला की अस्थियों को देख खूब रोए पति पराग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया )
मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार यानी 27 जून देर रात कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से उनके पति पराग त्यागी, परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।
दरअसल, बीते शनिवार 28 जून को मुंबई में शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। अब रविवार सुबह पराग त्यागी ने अपनी पत्नी की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी
वीडियो में पराग शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। वह बेहद टूटे हुए और फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। उनके साथ शेफाली के पिता भी मौजूद थे। दोनों की हालत देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Who is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पराग समुद्र में अपनी पत्नी की अस्थियों का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं। इस खास पल में शेफाली की फैमिली भी उनके साथ थी। हर कोई इस दृश्य को देखकर भावुक हो गया, क्योंकि पराग का अपनी पत्नी से इस तरह बिछड़ना सभी को रुला गया।
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है। पराग ने उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- विष्णु मांचू की एक्टिंग से इमोशनल हुए राम गोपाल वर्मा, फिल्म कन्नप्पा की तारीफ
अंतिम संस्कार में शामिल हुए सेलेब्स
शेफाली की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। इनमें पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और गायिका सुनिधि चौहान जैसे कई नाम शामिल थे। सभी ने नम आंखों से अपनी दोस्त को विदाई दी।
आपको बता दें, शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ गाने से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। उनकी जिंदगी और करियर भले ही छोटी रही, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।
