कियारा की प्रेग्नेंसी शरवरी की लॉटरी, डॉन 3 में एंट्री, रणवीर सिंह संग बनेगी जोड़ी!
Sharvari Wagh In Don 3 With Ranveer Singh: रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'डॉन 3' में शरवरी वाघ की एंट्री हुई है, कियारा आडवाणी के फिल्म से बाहर होने के बाद शरवरी वाघ अब रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
- Written By: अनिल सिंह
डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ होंगी शरवरी वाघ
Sharvari Wagh In Don 3 With Ranveer Singh: रणवीर सिंह को लेकर बनने वाली फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस फाइनल कर ली गई है। कियारा आडवाणी की जगह अब इस फिल्म में शरवरी वाघ नजर आएंगी। कियारा आडवाणी ने प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद फिल्म से दूरी बना ली थी, उसके बाद से लगातार यह चर्चा हो रही थी कियारा आडवाणी के बाद इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड एक्ट्रेस कौन होगी। अब शरवरी वाघ का नाम फिल्म के लिए सामने आया है। इससे पहले डॉन फ्रेंचाइजी की फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आयी थी।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी वाघ को डॉन 3 फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रणवीर सिंह की फिल्म में अब कियारा आडवाणी की जगह शरवरी वाघ उनके साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में शरवरी की एंट्री को लेकर एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। शरवरी वाघ की फिल्मों की अगर बात करें तो वो मुंज्या, वेदा और महाराज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। बंटी और बबली 2 में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें- केसरी चैप्टर 2 की रिलीज से पहले सलमान खान के सपोर्ट में उतरे अक्षय कुमार
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कौन नजर आएगा इस पर चर्चा तेजी से हो रही थी, ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि आखिरकार फिल्म की हीरोइन को लेकर नाम सामने आ गया है। रणवीर सिंह के साथ शरवरी वाघ ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगी। फरहान अख्तर की फिल्म डॉन और डॉन 2 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी यह नजर आई थी। वहीं डॉन 3 में बिल्कुल नई जोड़ी नजर आने वाली है। रणवीर सिंह और शरवरी वाघ की इस नई जोड़ी को फिल्म में देखने के लिए फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब देखना ही होगा की फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कब होती है।
