मगरमच्छ के जाल में फंसी शनाया कपूर, ‘तू या मैं’ का खौफनाक टीजर रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक
Shanaya Kapoor New Movie 2026: बॉलीवुड डेब्यू के बाद शनाया कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। इसी बीच सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ का दमदार टीजर रिलीज हुआ है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शनाया कपूर की फिल्म तू या मैं (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tu Ya Main Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने साल 2025 में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अब एक साल बाद शनाया एक बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है।
इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान बेजॉय नाम्बियार ने संभाली है। फिल्म की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी थी, लेकिन अब टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है।
रिलीज हुआ सर्वाइवल थ्रिलर का टीजर
9 जनवरी 2026 को ‘तू या मैं’ का करीब 2 मिनट 14 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। टीजर की शुरुआत ही थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है। इसमें शनाया कपूर एक स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नजर आती हैं, लेकिन अचानक सुनाई देने वाली एक डरावनी आवाज उनके होश उड़ा देती है। इसके बाद वह मदद के लिए चीखती हुई दिखाई देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
मगरमच्छ के खतरे में फंसी शनाया कपूर
टीजर में शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव की कहानी भी दिखाई गई है। सोशल मीडिया फैन-फॉलोइंग और कोलैबोरेशन की होड़ में आदर्श, शनाया के कहने पर एक अलग और सुनसान जगह पर जाता है। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, लेकिन कहानी तब खतरनाक मोड़ ले लेती है जब दोनों एक ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां मगरमच्छ का खतरा मंडरा रहा होता है।
टीजर के कुछ सीन में शनाया कपूर को मगरमच्छ से खुद को बचाने की जद्दोजहद करते हुए दिखाया गया है। एक सीन में वह स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के बेहद करीब नजर आती हैं, जिससे दर्शकों की सांसें थम जाती हैं। अब वह इस खतरनाक हालात से बच पाएंगी या नहीं, इसका जवाब फिल्म रिलीज के बाद ही मिलेगा।
ये भी पढ़ें- टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर लगेगा हंसी का तड़का, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
शाहिद कपूर की फिल्म से होगा क्लैश
टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा,“इस वैलेंटाइन पर, प्यार पलटवार करेगा।”‘तू या मैं’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, यह फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा मुकाबला शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ से होगा, जिसका पहला लुक भी इसी दिन सामने आया है।
