कभी पैर पर खड़ा होना भी था मुश्किल, आज डांस फ्लोर की क्वीन है ये एक्ट्रेस, जानें शक्ति मोहन की संघर्ष की कहानी
Shakti Mohan Birthday: शक्ति मोहन की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक हादसे के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि वह चल भी नहीं पाएंगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और डांस से दुनिया में पहचान बनाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शक्ति मोहन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shakti Mohan Success Story: भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर सफलता हासिल की है। उन्हीं में से एक नाम है मशहूर डांसर और अभिनेत्री शक्ति मोहन का। आज शक्ति मोहन को उनके शानदार डांस और टीवी इंडस्ट्री में किए गए काम के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष और हिम्मत की एक लंबी कहानी छिपी हुई है। दरअसल, आज यानी 12 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर चलिए उनके बारे में जानते हैं…
‘डांस इंडिया डांस’ से मिली बड़ी पहचान
कभी ऐसा समय भी था जब डॉक्टरों ने उन्हें साफ कह दिया था कि वह शायद कभी अपने पैरों पर दोबारा खड़ी नहीं हो पाएंगी। लेकिन शक्ति ने हार मानने के बजाय अपने सपनों के लिए लड़ना चुना। वहीं, 12 अक्टूबर 1985 को जन्मी शक्ति मोहन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के दूसरे सीजन से की थी। साल 2010 में प्रसारित इस शो में उन्होंने अपने कंटेम्पररी और जैज डांस स्टाइल से जजों और दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने डांस इंडिया डांस सीजन 2 का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दमदार एक्टिंग
डांस रियलिटी शो में सफलता मिलने के बाद शक्ति मोहन को एक्टिंग के कई मौके भी मिले। साल 2011 में वह लोकप्रिय टीवी सीरियल दिल दोस्ती डांस में नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना है, पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की जैसे कई टीवी शोज में काम किया।
‘डांस प्लस’ में जज के रूप में भी मिली लोकप्रियता
शक्ति मोहन मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के पॉपुलर डांस रियलिटी शो डांस प्लस के कई सीजन में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनकी और राघव जुयाल की मस्ती और केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई।
ये भी पढ़ें- फैंस हो जाएं तैयार! शाहरुख खान ला रहे हैं 4 बड़ी फिल्में, ‘किंग’ से ‘टाइगर वर्सेस पठान’ तक से मचाएंगे धमाल
हादसे के बाद भी नहीं मानी हार
शक्ति मोहन ने कई इंटरव्यू में बताया है कि एक समय वह गंभीर हादसे का शिकार हो गई थीं। इस दुर्घटना में उनके शरीर को काफी चोटें आई थीं, खासकर उनके पैरों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। डॉक्टरों ने उन्हें यह तक कह दिया था कि शायद वह कभी चल भी नहीं पाएंगी। लेकिन शक्ति ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत व अभ्यास से न सिर्फ दोबारा चलना शुरू किया, बल्कि डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली।
