किस्मत के सेट पर हुई थी शक्ति कपूर-शिवांगी की लव स्टोरी, फैमिली के खिलाफ जाकर रचाई शादी
Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति ने जितनी लोकप्रियता अपने विलेन और कॉमिक किरदारों से हासिल की, उतनी ही दिलचस्प उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है।
- Written By: सोनाली झा
शक्ति कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Shakti Kapoor Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए। शक्ति कपूर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। शक्ति कपूर ने अपने करियर में जितने शानदार किरदार निभाए, उतनी ही दिलचस्प उनकी पर्सनल लाइफ भी रही है। बड़े पर्दे पर उन्होंने विलेन और कॉमेडी दोनों ही रोल से दर्शकों का दिल जीता।
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की पहली मुलाकात साल 1980 में आई फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी। यह शिवांगी की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता भी नजर आए थे। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, शिवांगी के परिवार को यह रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। शक्ति की ऑनस्क्रीन विलेन वाली इमेज को देखते हुए घरवालों को लगता था कि वह असल जिंदगी में भी सही इंसान नहीं हैं। शक्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिवांगी के पैरेंट्स इतने खिलाफ थे कि उन्होंने एक बार बेटी को घर में बंद भी कर दिया था, ताकि वह शक्ति से न मिल सके।
प्यार के लिए लिया बड़ा कदम
शिवांगी और शक्ति का प्यार इतना गहरा था कि उन्होंने परिवार की नाराजगी की परवाह नहीं की। दोनों ने मिलकर फैसला किया कि वे किसी भी कीमत पर साथ रहेंगे। आखिरकार, साल 1982 में दोनों ने भागकर शादी कर ली। उस समय शक्ति कपूर 30 साल के थे, जबकि शिवांगी महज 18 साल की थीं। शादी के बाद धीरे-धीरे शिवांगी के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। वक्त के साथ शक्ति कपूर ने न सिर्फ अपनी फिल्मी पहचान बनाई, बल्कि एक अच्छे पति और पिता के रूप में भी खुद को साबित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
Arijit Singh के बाद Pritam का भी संन्यास? सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज
ये भी पढ़ें- देवोलीना भट्टाचार्जी ने लोनावला ट्रिप से जीता फैंस का दिल, बोलीं- मम्मी हूं तो क्या…
आज एक खुशहाल परिवार
शक्ति और शिवांगी की शादी को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों एक बेटे सिद्धांत कपूर और एक बेटी श्रद्धा कपूर के माता-पिता हैं। श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं शक्ति कपूर भी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहते हैं। उनकी लव स्टोरी इस बात की मिसाल है कि सच्चा प्यार किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है।
