देवोलीना भट्टाचार्जी ने लोनावला ट्रिप से जीता फैंस का दिल, बोलीं- मम्मी हूं तो क्या...

Devoleena Bhattacharjee ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लोनावला की हरियाली और शांत वादियों में घूमती नजर आ रही हैं। हवा में उड़ते बाल और चेहरे पर प्यारी मुस्कान ने इस वीडियो को बेहद खास बना दिया।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लोनावला ट्रिप से जीता फैंस का दिल, बोलीं- मम्मी हूं तो क्या...
देवोलीना भट्टाचार्जी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Devoleena Bhattacharjee Lonavala Trip: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शानदार अदाकारी और सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस के लिए जानी जाती हैं। फैंस उनकी हर एक पोस्ट का इंतजार करते हैं और जब भी वह कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं, वह तुरंत वायरल हो जाती है। हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोनावला की हरी-भरी वादियों में घूमती और सुकून के पल बिताती नजर आईं।

देवोलीना भट्टाचार्जी के इस वीडियो में उनकी मासूम खुशी साफ झलक रही है। हवा में उड़ते बाल और चेहरे पर मुस्कान उनके इस ट्रिप को और भी खास बना रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर टेक्स्ट लिखा कि मम्मी हूं तो क्या? दिल तो आज भी बच्चा है। इन शब्दों से उन्होंने यह संदेश दिया कि मां बनने के बाद भी उनकी जिंदगी में बचपन और मासूमियत बरकरार है।

सपनों जैसा नजारा

देवोलीना भट्टाचार्जी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बादलों में खो गई, लोनावला की खूबसूरती में मिली। यहां का हर कोना एक सपने की तस्वीर जैसा लगता है। इस लाइन से उनकी खुशी और वहां के शांत माहौल से मिला सुकून साफ झलकता है। वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी लेपर्ड प्रिंट ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। जैसे ही देवोलीना ने यह वीडियो शेयर किया, उनके चाहने वालों ने कमेंट सेक्शन को प्यार भरे मैसेज और इमोजी से भर दिया।

फैंस का रिएक्शन

देवोलीना भट्टाचार्जी के वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी मुस्कुराहट हमें भी खुश कर देती है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अब हमारी भी लोनावला जाने की इच्छा हो रही है। कई फैंस ने हार्ट, फ्लॉवर और क्वीन इमोजी भी भेजे। देवोलीना भट्टाचार्जी की निजी जिंदगी भी हाल ही में नए मोड़ पर आई है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से शादी की थी। इसके बाद दिसंबर 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। मां बनने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर उतनी ही एक्टिव हैं और फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com