शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के बर्थडे पर लुटाया प्यार, रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर किया विश
Mira Rajput Birthday: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज यानी 7 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर मीरा को बर्थडे विश किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor Wife Mira Rajput Birthday: बॉलीवुड में कई कपल्स हैं जो सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बहुत रोमांटिक होते हैं। ऐसे में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों अपने प्यार और फ्लर्टिंग अंदाज को कभी भी छिपाते नहीं हैं।
दरअसल, मीरा राजपूत का आज यानी 7 सितंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी को रोमांटिक अंदाज में विश किया और सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मीरा की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की जिसमें तीन फोटोज में मीरा क्यूट और खूबसूरत अंदाज में पोज देती नजर आईं। लेकिन चौथी फोटो सबसे खास थी, जिसमें शाहिद अपनी लेडी लव के गाल पर किस करते दिखाई दे रहे थे।
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा को खास अंदाज में किया विश
पोस्ट के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार। तुम मुझे पूरा करती हो। भगवान ने तुम्हें खुशियों की एक छोटी सी पोटली में लपेटकर मेरे लिए बचा लिया और मैं खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरे साथ जिंदगी भर रह पाओगी। खुश रहो, स्वस्थ रहो, हर मौके पर खुद को जाहिर करो, हर तरह से जो तुम्हें पसंद हो… तुम्हारी चमक हर उस चीज में भर जाए जिसे तुम छुओ।”
सम्बंधित ख़बरें
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहिद कपूर और मीरा की शादी एक अरेंज मैरिज थी। दिल्ली की रहने वाली मीरा में शाहिद को उनकी सादगी और शांत स्वभाव बहुत भाया। दोनों ने एक-दूसरे को समझने और जानने के लिए थोड़ा समय लिया, जिसके बाद 7 जुलाई 2015 को उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल थे।
ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे शहनाज गिल के भाई शहबाज! बहन ने दिए ये टिप्स
एक्टर के पोस्ट फैंस ने लुटाया प्यार
इस प्यारे कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटी मीशा कपूर और एक बेटा जैन कपूर। खास बात ये है कि शाहिद और मीरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के पल और रोमांटिक मोमेंट्स साझा करते रहते हैं, जिससे फैंस उनके रिश्ते की मिठास को महसूस कर पाते हैं। हालांकि, शाहिद की इस रोमांटिक पोस्ट ने फैंस को भी बहुत खुश किया और सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को खूब लाइक और शेयर किया गया। यह जोड़ी हमेशा अपने प्यार और परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जीने के लिए जानी जाती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
