‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 12वें दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल, जानें कलेक्शन
Shahid Kapoor Movie Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 64 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहिद कपूर मूवी कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
O Romeo Collection Day 12: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओ रोमियो इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की कोशिश की है, तो चलिए जानते हैं अबतक कलेक्शन…
12वें दिन ओ रोमियो की कमाई में आया उछाल
दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी। पहले वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी देखी गई, लेकिन वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 1.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा सोमवार की तुलना में थोड़ा बेहतर माना जा रहा है। मेकर्स के अनुसार, 11 दिनों में फिल्म लगभग 62 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी। ऐसे में 12वें दिन की कमाई जोड़ने पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीब 64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिलहाल अभी फाइनल डेटा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
100 करोड़ क्लब की चुनौती
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने किया है, जिनकी फिल्मों को आमतौर पर कंटेंट और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए सराहा जाता है। ‘ओ रोमियो’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म का 100 करोड़ के घरेलू क्लब तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की परफॉर्मेंस काफी हद तक तय करेगी कि यह आंकड़ा छू पाना संभव होगा या नहीं।
विदेशों में भी है फिल्म की मजबूत पकड़
जहां भारत में फिल्म का प्रदर्शन औसत माना जा रहा है, वहीं इंटरनेशनल मार्केट में ‘ओ रोमियो’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। मेकर्स पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार ने 37 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिटनेस चैंपियन के जाने से सदमे में फैंस
विदेशी दर्शकों के बीच फिल्म की रोमांटिक कहानी और एक्शन का मिश्रण खासा पसंद किया गया है। इससे साफ है कि शाहिद कपूर की ग्लोबल फैन फॉलोइंग का असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आया है। अब सबकी नजर दूसरे हफ्ते के अंत और तीसरे वीकेंड पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि ‘ओ रोमियो’ घरेलू बाजार में कितनी लंबी छलांग लगा पाती है।
