Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ का धमाका, शाहिद कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, क्या ‘बॉर्डर 2’ पाएगी पछाड़?

Shahid Kapoor O Romeo: शाहिद कपूर की ‘ओ’रोमियो’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में पकड़ बनाई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 11, 2026 | 02:35 PM

शाहिद कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

O Romeo Advance Booking: वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों में इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ’रोमियो’ ने पूरे भारत में बिना ब्लॉक सीटों के करीब 36.69 लाख रुपये की एडवांस कमाई की है। फिल्म के 3,449 शो के लिए लगभग 16,226 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा 11 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे तक 1.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

शाहिद कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग तोड़ा रिकॉर्ड

नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) फिल्म के लिए सबसे मजबूत सर्किट बनकर उभरा है। यहां 587 शो के जरिए 6.79 लाख रुपये (ब्लॉक सीटों सहित 30.92 लाख रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया है। यह संकेत है कि मेट्रो सिटीज में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ जेल से जल्द बाहर आएंगे राजपाल यादव! सलमान-अजय का मिला सहारा, मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

कौन हैं जैस्मीन सैंडलस? जिसने लड़कियों के लिए उठाई आवाज, बोलीं- सेफ्टी नहीं तो परफॉर्मेंस नहीं

‘मंत्रीजी से फोन मत कराइए…’ विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा, सिफारिश कल्चर पर सिंगर्स को दी सख्त चेतावनी

पिता के निधन से बिखरी जिंदगी, डिप्रेशन से जंग, फिर इस शो की वापसी ने बदल कपिल शर्मा की किस्मत

अगर तुलना करें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से, तो दोनों फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में कहीं ज्यादा मजबूत शुरुआत की थी। ‘बॉर्डर 2’ ने 12.5 करोड़ रुपये और ‘धुरंधर’ ने करीब 9 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई दर्ज की थी। ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ के लिए इन आंकड़ों तक पहुंचना आसान नहीं होगा, हालांकि रिलीज़ से पहले अभी तीन दिन बाकी हैं, जो इसके कलेक्शन को और बढ़ा सकते हैं।

‘ओ’रोमियो’ के गाने को मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी है, जो लगभग 12 साल बाद साथ आई है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ट्रेलर और गानों ‘हम तो तेरे ही लिए थे’, ‘आशिकों की कॉलोनी’, ‘इश्क का फीवर’ और ‘पान की दुकान’ को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

ये भी पढ़ें- पिता के निधन से बिखरी जिंदगी, डिप्रेशन से जंग, फिर इस शो की वापसी ने बदल कपिल शर्मा की किस्मत

स्टार कास्ट भी फिल्म की चर्चा का बड़ा कारण है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगे। अब सबकी नजरें 13 फरवरी पर टिकी हैं, जब ‘ओ’रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश ‘तू या मैं’ से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि प्यार के इस मौसम में शाहिद कपूर की फिल्म कितना जादू चला पाती है।

Shahid kapoor o romeo advance booking day 1 box office report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.