‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरहिट, 10 दिन में 100 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म का दिखा जबरदस्त जलवा
O'Romeo Movie Collection: शाहिद कपूर की मूवी रिलीज के बाद से हर दिन थिएटर में धमाल मचा रही है और अबतक फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन भी पार कर लिया है। तो चलिए जानते हैं टोटल कमाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहिद कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
O’Romeo Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अभिनेता की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह रोमांटिक थ्रिलर घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के भीतर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
दरअसल, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिला और ‘तू या मैं’ जैसी फिल्मों से क्लैश के बावजूद इसकी कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप का भी ‘ओ रोमियो’ पर नहीं पड़ा कोई असर
खास बात ये है कि बीते रविवार भारत और साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई नकारात्मक असर नहीं दिखा। 10वें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए दुनियाभर में 100.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
23 फरवरी 2026 को निर्माता साजिद नाडियाडवाला के इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के वर्ल्डवाइड आंकड़े साझा किए गए। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने 10 दिनों में भारत में 76.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज मार्केट में 23.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन 3.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
डे-वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा:-
- पहला दिन- 8.5 करोड़
- दूसरा दिन- 12.65 करोड़
- तीसरा दिन- 9 करोड़
- चौथा दिन – 4.85 करोड़
- पांचवां दिन- 5.35 करोड़
- छठा दिन- 3.65 करोड़
- सातवां दिन- 3.1 करोड़
- आठवां दिन- 2.15 करोड़
- नौवां दिन- 3.4 करोड़
- दसवां दिन – 3.15 करोड़
फिलहाल अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 56.04 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler: अनुपमा बनाएगी खास प्लान, तोषू फिर करेगा मां-बापू जी की चीजें हड़पने की कोशिश
फिल्म में इन दमदार कलाकारों निभाया है अहम रोल
इन सबके बीच फिल्म के बार में बात करें, तो ‘ओ रोमियो’ प्यार और बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की लगातार मजबूत कमाई यह साबित कर रही है कि दर्शकों को इसकी कहानी और स्टार कास्ट खूब पसंद आ रही है।
