रिलीज होते ही पायरेसी का शिकार हुई शाहिद कपूर की फिल्म देवा
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म देवा आज ही रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन तो ठीक-ठाक है, लेकिन फिल्म रिलीज होने के कुछ समय के भीतर ही ऑनलाइन प्राइवेसी का शिकार हो गई है। जिसकी वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है।
देवा के पायरेटेड वर्जन कई अवैध वेबसाइट पर देखे गए हैं। देवा मूवी डाउनलोड, देवा मूवी एचडी डाउनलोड, देवा तमिल रॉकर्स, देवा फिल्मजिला और देवा टेलीग्राम लिंक जैसे कई कीवर्ड सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और इन्हें सर्च करने पर मूवी डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिल रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मी कारोबार को बट्टा लगाने वालों पर नकेल कसने का समय अब आ गया है। इसे साइबर अपराध माना जा रहा है।
देवा फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई है। ये फिल्म शाहिद कपूर की यह बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, काफी समय से फैंस और दर्शक शाहिद कपूर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म रिलीज हो चुकी है फिल्म को देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की है कहानी को बढ़िया बताया गया है। यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि देवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म में शाहिद कपूर एक गुस्सैल पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ पूजा हेगडे पत्रकार की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं, लेकिन फिल्म पायरेसी के चपेट में आने की वजह से नुकसान झेल सकती है। अब देखना यह होगा कि शाहिद कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन दिखाती है।
Shahid kapoor film deva hd print leaked online hours after ist release piracy strike again