फैंस हो जाएं तैयार! शाहरुख खान ला रहे हैं 4 बड़ी फिल्में, ‘किंग’ से ‘टाइगर वर्सेस पठान’ तक से मचाएंगे धमाल
Shah Rukh Khan Films: शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2026 और 2027 में किंग खान की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘किंग’, ‘पठान 2’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ शामिल हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2023 में उन्होंने पठान, जवान और डंकी जैसी लगातार तीन हिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद से पिछले तीन सालों में उनकी कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में फैंस उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। अब खबर है कि 2026 और 2027 में शाहरुख खान की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनसे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर उनकी बादशाहत देखने को मिल सकती है।
‘जेलर 2’ में होगा खास कैमियो
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल जेलर 2 को लेकर भी काफी चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पैन इंडिया फिल्म में शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो देखने को मिल सकता है। खबर है कि वह इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसे 2026 में रिलीज किया जा सकता है।
‘किंग’ में बेटी सुहाना के साथ आएंगे नजर
शाहरुख खान की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्म King है। इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और सौरभ शुक्ला जैसे कई दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
2027 में आएगी ‘पठान 2’
शाहरुख खान 2027 में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। वह पठान 2 में एक बार फिर अपने मशहूर किरदार पठान में नजर आएंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bharti Singh Paparazzi: पपराजी को देखकर भड़क गईं भारती सिंह, बोलीं- सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो लेना
‘टाइगर वर्सेस पठान’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का मुकाबला
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक और बड़ी फिल्म टाइगर बनाम पठान भी चर्चा में है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। जहां शाहरुख अपने पठान वाले किरदार को दोहराएंगे, वहीं सलमान खान टाइगर के रोल में दिखाई देंगे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिलहाल इस फिल्म के प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
