शाहरुख खान से अलग पहचान बनाएंगे आर्यन खान, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी स्टारडम सीरीज
शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान बॉलीवुड पर आधारित वेब सीरीज का डायरेक्शन कर रहे हैं, इस बात की चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन अब शाहरुख खान ने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स पर स्टारडम सीरीज रिलीज होगी।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: पिता शाहरुख खान से अलग बेटे आर्यन खान ने अपनी पहचान बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खुद शाहरुख खान ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। इस मौके पर शाहरुख खान ने बेटे आर्यन खान को नसीहत भी दी है। आइए जानते हैं शाहरुख खान ने बेटे के डेब्यू के बारे में क्या कुछ कहा है।
शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है कि उनके बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज स्टारडम नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस जानकारी के साथ उन्होंने टेक्स्ट लिखी हुई एक तस्वीर साझा की है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कोलैबोरेशन करके बॉलीवुड पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण किया है, जो 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
‘बहुत मार खाई है’, Triptii Dimri ने सुनाए बचपन के मजेदार किस्से, ‘मां बहन’ के प्रमोशन में किया खुलासा
June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
गौरी खान स्टारडम सीरीज की निर्माता हैं और आर्यन खान ने इसे डायरेक्ट किया है। कैप्शन के साथ शाहरुख खान ने जानकारी दी है, वह बेहद खास दिन होता है जब ऑडियंस के सामने कोई नई कहानी पेश की जाती है। आज रेड चिलीज के लिए और भी स्पेशल दिन है। इसी के साथ आर्यन खान अपनी नई वेब सीरीज के साथ ऑडियंस के बीच दस्तक देने को तैयार हैं।
It’s a special day when a new story is being presented for the audience. Today is even more special as @RedChilliesEnt and Aryan Khan embark on their journey to showcase their new series on @NetflixIndia . Here’s to untamed story telling….controlled chaos…gutsy scenes and lots… pic.twitter.com/8v0eBzRZ6S — Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 19, 2024
ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी का गोल्डन टूथब्रश मचा रहा है बवाल, आगबबूला हुए…
शाहरुख खान ने इस नोट के साथ आर्यन खान को नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा है बेबाकी, हलचल, ढेर सारी मस्ती और इमोशंस के साथ स्टोरी टेलिंग आ रही है। जाओ आर्यन लोगों का खूब मनोरंजन करो साथ ही जीवन में यह याद रखना, शो बिजनेस जैसा दूसरा कोई बिजनेस नहीं होता। शाहरुख खान ने इस पोस्ट में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बेटे की डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ वह बेहद खुश हैं। अब उन्हें यकीन हो गया है कि उनका बेटा बॉलीवुड में उनसे अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।
आर्यन खान की स्टारडम वेब सीरीज की कहानी क्या है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इस वेब सीरीज में बड़ी संख्या में बॉलीवुड के कलाकार नजर आने वाले हैं। स्टारडम वेब सीरीज में शाहरुख खान, बॉबी देओल, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और लक्ष्य अहम भूमिका में नजर आएंगे।
