Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव

Lock Upp 2 Updates: 'लॉकअप 2' से बाहर होने के बाद माधुरी जैन ग्रोवर ने शो के अंदर की जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कंटेस्टेंट्स को साधारण खाना मिलता है और रहने की व्यवस्था अच्छी होती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 15, 2026 | 03:59 PM

माधुरी जैन ग्रोवर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Madhuri Jain Grover On Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में होने वाले टास्क, कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवाद और एलिमिनेशन दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में शो से बाहर हुईं माधुरी जैन ग्रोवर ने अब ‘लॉकअप 2’ के अंदर की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स को किस तरह का खाना मिलता है, वहां की रहने की व्यवस्था कैसी होती है और होस्ट फराह खान के साथ उनका अनुभव कैसा रहा।

शो से बाहर आने के बाद माधुरी ग्रोवर ने बताया कि ‘लॉकअप 2’ में मिलने वाला खाना पूरी तरह तय नियमों के अनुसार होता है और वहां किसी तरह की लग्जरी सुविधाएं नहीं दी जातीं। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें शो के खाने से कभी कोई शिकायत नहीं रही। माधुरी के मुताबिक, उन्हें हमेशा से घर का सादा खाना पसंद है। उन्होंने बताया कि दाल और पालक पनीर उनकी पसंदीदा डिश हैं और शो में मिलने वाला साधारण खाना उनके लिए बिल्कुल ठीक था।

बाहर से बेहतर थीं अंदर की सुविधाएं

माधुरी ने शो के रहने के इंतजाम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘लॉकअप 2’ में रहने की व्यवस्था काफी आरामदायक थी। यहां तक कि दिल्ली लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि कई लोग बाहर भी इतनी अच्छी सुविधाओं में नहीं रहते, जितनी शो के अंदर उपलब्ध थीं। उनके अनुसार, कंटेस्टेंट्स को सीमित संसाधनों के बावजूद व्यवस्थित माहौल दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

Dhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी

आमिर खान के गौरी स्प्रैट से शादी करने पर जारी हुआ फतवा, मुफ्ती बोले- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह ‘हराम’

सास ने पहले ही कर दिया था तैयार

माधुरी ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले उनकी सास ने उन्हें पाव भाजी खिलाते हुए कहा था कि अभी अच्छे से खा लो, क्योंकि जेल में ऐसा खाना नहीं मिलेगा। इसी सलाह के बाद उन्होंने खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिया था। शायद यही वजह रही कि शो के दौरान उन्हें खाने या सुविधाओं को लेकर कोई खास दिक्कत महसूस नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

फराह खान की बात पहले लगी बुरी

माधुरी ग्रोवर ने होस्ट फराह खान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो के दौरान फराह खान उन्हें बार-बार श्रेया कालरा की ‘मैनेजर’ या ‘शैडो’ कहती थीं। शुरुआत में यह बात उन्हें काफी बुरी लगती थी और वह सोचती थीं कि आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है। हालांकि, बाद में उन्हें समझ आया कि एक होस्ट का उद्देश्य कंटेस्टेंट को उसकी सीमाओं से बाहर निकालना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना होता है।

Lock upp 2 madhuri grover reveals food and lifestyle inside the show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Farah Khan
  • Netflix
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.