Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Apoorva Makhija Entry: 'लॉक अप 2' में संभावित एंट्री से पहले अपूर्वा मखीजा का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह खुद को 'TRP' बताती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस छिड़ गई है।
- Written By: सोनाली झा
अपूर्वा मखीजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Apoorva Makhija Lock Upp 2 Contestants: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा उर्फ द रीबल किड की संभावित एंट्री की खबरों ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
वीडियो में अपूर्वा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहती नजर आती हैं कि मुझे टीआरपी की जरूरत नहीं है, असली टीआरपी तो मैं ही हूं। थैंक यू सो मच।” उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ यूजर्स इसे उनका कॉन्फिडेंस बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने उन्हें ‘कलेशी औरत’ कहकर ट्रोल भी किया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अपूर्वा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं।
फैंस को शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद
अपूर्वा मखीजा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका गुस्सैल और निडर व्यक्तित्व पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुका है। ऐसे में फैंस का मानना है कि अगर उनकी एंट्री ‘लॉक अप 2’ में होती है तो शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अपूर्वा की मौजूदगी से शो की बाकी कंटेस्टेंट्स, खासकर श्रेया और शिल्पा शिंदे, को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Teaser: ‘मैं जीते जी मरना नहीं चाहता’, सनी देओल के दमदार एक्शन और इमोशन ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
आखिर कौन है समय रैना के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल? वायरल फोटो पर खुद कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
क्या एक हफ्ते के लिए बढ़ेगा लॉक अप 2
इसी बीच शो को लेकर एक और बड़ी चर्चा सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ‘लॉक अप 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते मेकर्स इसके प्रसारण को एक सप्ताह बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक मेकर्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अपूर्वा मखीजा की एंट्री
अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को शो का मनोरंजन कुछ और दिनों तक देखने को मिलेगा। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग ‘लॉक अप 2’ की तुलना ‘बिग बॉस’ से करते हुए इसे ज्यादा मनोरंजक बता रहे हैं। फिलहाल अपूर्वा मखीजा की संभावित एंट्री और वायरल वीडियो ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
