शाहरुख खान की असल जिंदगी से मिलती है मुफासा की कहानी, बादशाह ने खुद किया खुलासा
शाहरुख खान ने मुफासा द लायन किंग को लेकर बड़ी बात कही है। बॉलीवुड के बादशाह ने बताया है कि उनकी असल जिंदगी से काफी मिलती है मुफासा की कहानी। आइए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: जंगल का राजा दहाड़ने के लिए वापस आ गया है। जंगल भी तैयार है और शाहरुख खान ने सुनिश्चित किया है कि दर्शकों को राजा की यात्रा की एक झलक मिले। इस साल की सबसे बड़ी और सबसे प्रतीक्षित पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, मुफासा: द लायन किंग ने हिंदी, तेलुगु और तमिल में अपनी शानदार आवाज के साथ फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
जंगल के राजा के रूप में मुफासा के उदय की प्रेरक यात्रा को आवाज दी हैं, शाहरुख खान ने इस प्रतिष्ठित चरित्र के साथ अपने गहरे संबंध की एक विशेष झलक साझा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- दर्शन थुगुदीपा के वकील की चौंकाने दलील, रेणुकास्वामी को नेशनल हीरो बता रहे हैं लोग !
नए जारी वीडियो में, शाहरुख खान मुफासा की कहानी सुनाते हैं, जो कठिनाई, दृढ़ता और जीत की कहानी है। मुफासा की यह कहानी भारत के सबसे प्रिय सुपरस्टार में से एक बनने की शाहरूख खान की अपनी प्रेरक यात्रा को दर्शाती है। जिस तरह मुफासा ने चुनौतियों से पार पा कर, एक लीडर के रूप में अपनी जगह बनाई। उसी तरह शाहरुख खान की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने भारतीय सिनेमा के बादशाह के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
शाहरुख खान की शानदार आवाज में वीडियो
फिल्म के बारे में: शाहरुख खान की शानदार आवाज में, अपने पूरे परिवार के साथ महान राजा मुफासा के विकास यात्रा का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए!
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर जोश बरकरार, सिंघम अगेन का हाल हुआ बेहाल, जानें कलेक्शन
“मुफासा: द लायन किंग” में रफीकी को प्राइड लैंड्स के प्रिय राजा के उत्थान की कहानी को प्रसारित करने के लिए शामिल किया गया है। इसमें मुफासा नामक एक अनाथ शावक, ताका नामक एक दयालु शेर, जो शाही वंश का उत्तराधिकारी है, एक मिसफिट समूह के साथ, इन सबकी यात्रा को दिखाया गया है। इसका निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है। डिज्नी की मुफासा: द लायन किंग 20 दिसंबर 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
